क्या आप जानते हैं किसने की थी भारत के राष्ट्रीय प्रतीक अशोक स्तंभ की खोज?

 भारतीय करेंसी से लेकर सरकारी संस्थाओं, भारतीय सेना, भारतीय पासपोर्ट और सरकारी अधिकारियों की गाड़ियों आदि कई जगहों पर ‘अशोक स्तंभ’ दिखाई देता है।  

आज हम आपको भारत का राष्ट्रीय प्रतीक अशोक स्तम्भ के रहस्य से जुड़ी सारी जानकारी देने वाले वाले हैं।

किसने बनवाया था?

किसने बनवाया था?

इतिहासकारों के अनुसार, अशोक स्तम्भ को सम्राट अशोक ने 280 ईसा पूर्व में बनवाया था।  26 जनवरी, 1950 को इस स्तम्भ को भारतीय गणतंत्र में अपनाया गया था।

किसने की अशोक स्तम्भ की खोज?

 यूपी के सारनाथ में सन 1905 में खुदाई हुई जिसमे जर्मनी के एक सिविल इंजीनियर फ़्रेडरिक ऑस्कर ओएर्टेल ने अशोक स्तंभ’ की खोज की थी। फ़्रेडरिक को भारत के इतिहास के बारे में जानने की काफी रुचि थी। 

अशोक स्तम्भ के ये 4 शेरों का अर्थ

अशोक स्तम्भ पर बने ये चारों शेर ‘ताक़त’, ‘साहस’, ‘गर्व’ और ‘आत्मविश्वास’ के प्रतीक हैं। मौर्य शासन के समय ये चारों शेर चक्रवर्ती सम्राट अशोक की ताक़त को दर्शाते थे।

लेकिन जब ‘अशोक स्तंभ’ को भारत का ‘राष्ट्रीय प्रतीक’ बनाया तो इसके सहारे ‘सामाजिक न्याय’ और ‘बराबरी का संदेश’ दिया गया।  

जवाहरलाल नेहरू ने संविधान सभा के सामने अशोक सम्राट के शासन काल की चीज़ों को "राष्ट्रीय ध्वज" और "राष्ट्रीय प्रतीक" में सम्मिलित करने का सुझाव दिया। सभी इसके समर्थन में थे तभी "अशोक स्तम्भ" को भारत का "राष्ट्रीय प्रतीक" बनाया गया।

कैसे बना ‘राष्ट्रीय प्रतीक’?

किसने बनाया ‘अशोक स्तंभ’ का डिज़ाइन?

एक IAS ऑफ़िसर बदरुद्दीन तैयबजी की पत्नी सुरैया तैयबजी ने ‘अशोक स्तंभ’ के ग्राफ़िक वर्जन को प्रिंट कराकर दिखाया तो ये सभी को पसंद आया। राष्ट्रपति भवन की प्रेस ने इसमें कुछ बदलावों के साथ इसे पेश किया।

काग़ज़ पर सिंह का डिज़ाइन किसने बनाया

भारतीय सरकारी काग़ज़ों, दस्तावेज़ों और पासपोर्ट आदि पर आप जो ‘सिंह’ का ‘राष्ट्रीय प्रतीक’ देखते हैं, अशोक स्तंभ के शेर के चित्र को बनाने का काम प्रख्यात चित्रकार दीनानाथ भार्गव ने ही किया था।

नवाज़ुद्दीन सिद्दीकी की बेटी है हद से ज्यादा खूबसूरत,तस्वीर देख लोग बताने लगे शोरा को इस एक्ट्रेस की कॉपी