एक या दो नहीं बल्कि पेट्रोलियम जैली अनेक तरीकों से इस्तेमाल की जा सकती है. इसे स्किन पर भी लगाया जा सकता है और घर के हैक्स में भी यह फायदेमंद है। आइये जानते हैं क्या है ये हैक्स
दो मुँहे बाल से निजात
दो मुँहे बाल से निजात
अगर आप अपने दो मुँहे बालो से परेशान हैं और इनसे छुटकारा पाना चाहते हैं तो अपने दोमुँहे बालों पर पेट्रोलियम जैली लगायें। इससे आपको दोमुँहें बालो से निजात मिल जाएगा।
परफ्यूम को बनाये लोंगलास्टिंग
परफ्यूम को बनाये लोंगलास्टिंग
अगर आप अपने परफ्यूम को लोंगलास्टिंग बनाना चाहती हैं तो परफ्यूम से पहले पेट्रोलियम जैली लगाए। इससे आपका परफ्यूम लोंगलास्टिंग रहेगा।
फटे होठों को ठीक करने में
फटे होठों को ठीक करने में
अगर आपके होठ फट गए हैं तो इन्हें मुलायम बनाने के लिए आप पेट्रोलियम जेली का उपयोग कर सकते हैं। ये होंठो की ड्राइनेस दूर करने में सहायक है।
आइब्रो को शाइनी बनाये
आइब्रो को शाइनी बनाये
अगर आपकी आइब्रो के बाल टूट रहे हैं तो इसे रोज़ रात को सोने से पहले अपनी आइब्रो पर लगाएं। इससे आपकी आइब्रो घनी और शाइनी होगी।
लिपस्टिक के दाग मिटाये
लिपस्टिक के दाग मिटाये
लिपस्टिक का दाग कई बार हमारे कपड़ो पर लग जाता है जिसे हटाना मुश्किल हो जाता है ऐसे में आप इस निशान पर पेट्रोलियम जैली में थोड़ा बेकिंग सोडा मिलकर इस पर लगाए। 30 मिनट बाद डिटर्जेंट से अच्छे से धोएं।
जूतों को बनाये शाइनी
जूतों को बनाये शाइनी
अगर आपके पास शू शाइनर नहीं है तो ब्रश की मदद से जूतों पर पेट्रोलियम जैली लगाएं। इससे आपके जूते चमकने लगेंगे।
जानिए अंडरआर्म की खुजली और इन्फेक्शन से बचने का रामबाण उपाय