दीपिका पादुकोण बॉलीवुड की टॉप एक्ट्रेसेस में से एक है। उनकी खूबसूरत और दमदार एक्टिंग के लोग दीवाने है। उनकी फैन फॉलोविंग भी काफी तगड़ी है। दीपिका जल्द शाहरुख के साथ बड़े पर्दे पर धमाकेदार एंट्री करने वाली है। शाहरुख़ और दीपिका जल्द फिल्म “पठान” में साथ नजर आने वाले है। इस फिल्म की वजह से दीपिका इन दिनों चर्चा में है।
आपको बता दे की दीपिका ने इस इंडस्ट्री में बड़े-बड़े दिग्गज एक्टरों के साथ काम किया है। मगर दीपिका की जोड़ी सलमान खान के साथ कभी नहीं बन पाई है। दीपिका ने खुद एक इंटरव्यू में बताया की उन्होंने सलमान की कुछ फिल्मों को करने से इंकार कर दिया था। इस आर्टिकल में हम आपको उन फिल्मों का नाम बताने जा रहे है। इस आर्टिकल में हम आपको यह भी बताएंगे की आखिर क्यों दीपिका ने सलमान की फिल्मों में काम करने से मना कर दिया था।

बॉलीवुड हंगामा को दिए एक इंटरव्यू में दीपिका पादुकोण ने खुद बतया कि सलमान खान वो पहले इंसान थे जिन्होंने दीपिका के अंदर के टैलेंट को देखा था। दीपिका ने कहा कि उस वक्त उन्हें भी नहीं पता था की वह एक्ट्रेस बनेगी। दीपिका का कहना है कि सलमान और वो एक बहुत ही खूबसूरत बॉन्ड शेयर करते हैं। और वो हमेशा इस बात के लिए सलमान की आभारी रहेंगी।

बता दे की दीपिका जब मॉडलिंग कर रही थी उस समय सलमान ने दीपिका को एक फिल्म ऑफर की थी। मगर उस समय दीपिका फिल्मो में काम करने के लिए तैयार नहीं थी। और यही वजह है की दीपिका ने सलमान के फिल्म को करने से इंकार कर दिया था। उन्होंने कहा की वह एक्ट्रेस नहीं बनना चाहती थी। मगर सलमान का ऑफर ठुकराने के ठीक 2 साल बाद उन्हें शाहरुख की फिल्म “ॐ शांति ॐ” ऑफर हुई।
“ॐ शांति ॐ” के रिलीज़ के बाद दीपिका रातों-रात स्टार बन गई। मगर सलमान के साथ उन्होंने इसलिए फिल्म नहीं की क्युकी तब वह इस फिल्ड में अपना करियर बनाने के लिए रेडी नहीं थी। लेकिन आपको बता दे की दीपिका ने सलमान की एक फिल्म नहीं बल्कि और भी कई फिल्मों में काम करने से इंकार किया है। इनमे ‘जय हो’, ‘किक’, ‘बजरंगी भाईजान’ जैसी फिल्मों का नाम शामिल है।
यही भी पढ़े: दीपिका से पहले यह 12 बॉलीवुड सितारें पहन चुकी है भगवा रंग की ड्रेस, उस समय नहीं हुआ था विवाद