सोशल मीडिया पर पहली बार सामने आयी धोनी की मृत गर्लफ्रेंड प्रियंका की फोटो,देखिये

भारतीय टीम के कप्तान रह चुके और अपनी बेहतरीन बल्लेवाजी और विकेटकीपिंग से धोनी ने अपने देश के फैन्स को ही नहीं बल्कि पूरे दुनिया भर में अपना लोहा मनवा चुके हैं.धोनी का नाम देश के सबसे सफल कप्तानों में आता हैं इन्होंने अपनी कैप्टेंसी में देश को वर्ल्ड कप से लेकर ना जाने कितनी ही ट्रॉफी जितवायी.टीम को जब जब भी इनकी जरूरत हुई इन्होंने आकर अपना हुनर दिखाया और देश को जीत दिलवायी इसी बजह से इनको विश्व क्रिकेट के सबसे महानतम फिनिशर में से एक माना जाता हैं .

धोनी का जीवन उथल पुथल भरा रहा है उन्होंने अपने जीवन में ना जाने कितने ही उतार – चढ़ाव देखे हैं और सफलता के इस मुक़ाम पर पहुचने से पहले धोनी ने ना जाने अपने जीवन मे कितनी ही  परेशानियों का सामना किया है. जिसकी वजह से MS Dhoni के उपर एक मूवी भी बनी है जो ब्लॉकबस्टर हिट गई थी और इसको पूरे देशभर में दर्शकों के द्वारा बेहद प्यार भी मिला था.

इस फ़िल्म में धोनी के जीवन के सभी पलों और उनके संघर्षों को बेहद ही खूबसूरत तरीक़े से दिखाया गया है.लोगो को धोनी की ज़िंदगी से जुड़ी बेहद ही खूबसूरत और दुःखभरी प्रेम कहानी का पता भी पहली बार इस ही मूवी से चलता हैं.इस मूवी में उनकी प्रेमिका प्रियंका झा के बारे में भी बताया गया है जो अब इस दुनिया में नहीं हैं क्यूँकि उनकी मृत्यु एक कार एक्सीडेंट में हो गई थी. इस मूवी में दिशा पाटनी ने प्रियंका झा रोल निभाया है.

dhoni dead girlfriend priyanka jha

इस मूवी में धोनी की पर्सनल और प्रोफेशनल दोनों ही जिंदगियों को दिखाया गया है. मूवी की माने तो धोनी को अपने करियर के शुरुराती दिनों में एक रिपोर्टर से प्यार हो जाता हैं, ये रिपोर्टर और कोई नहीं प्रियंका झा ही होती हैं जो की उनकी पहली गर्ल फ्रेंड बनती हैं. मगर इसी दौरान जब वह क्रिकेट खेलने के लिए देश से बहार गये हुए होते हैं तभी प्रियंका की एक एक्सीडेंट में मौत हो जाती है.असल ज़िन्दगी में धोनी प्रियंका झा के बहुत करीब थे. दोनों एक दूसरे से मिला करते थे और साथ घूमने भी जाया करते थे .

पहली बार सामने दिखी प्रियंका झा की तस्वीर

हाल ही में प्रियंका झा की एक फोटो सोशल मीडिया पर ज़बरदस्त रूप से वायरल हो रही हैं जिसमें उनको धोनी के साथ देखा जा सकता हैं.इस फोटो में धोनी के साथ बैठी नजर आ रही लड़की और कोई नहीं बल्कि उनकी मृत गर्ल फ्रेंड प्रियंका झा हैं.धोनी के फैन्स के लिए यह तस्वीर चौका देनी वाली हैं. मगर धोनी के फैन इस तस्वीर को खूब पसंद कर रहे हैं जिस वजह से यह तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल भी हो रही है . लोगों का मानना है की प्रियंका झा इस तस्वीर में करीना और कटरीना को भी फ़ैल कर रही है.

dhoni dead girlfriend priyanka jha

ये भी पढ़िये : अरबपति होने के बावजूद भी धोनी कटवाते हैं नाई से बाल, नहीं है पैसे का जरा सा भी घमंड..

Leave a Comment