हर महिला की शादी तो होती ही है और ऐसे में माना जाता है कि शादी के बाद महिलाओं का वजन अनिवार्य रूप से बड़ी ही जाता है लेकिन इस बात में कितनी सच्चाई है यह सब हम में से कोई नहीं जानता है वजन बढ़ाना एक बहुत बड़ी समस्या के रूप में सामने आया है और यह समस्या शादी के बाद कई सारी महिलाओं को आती है आपने कई औरतों को बोलते हुए सुना होगा कि शादी के बाद यार मेरा वजन बढ़ गया एक अध्ययन के मुताबिक शादी के 5 साल बाद 82% कपल्स का वजन बढ़ जाता है और यह बिटवीन महिलाओं में ज्यादा दिखाई देता है आइए जानते हैं इसके पीछे क्या कारण होते हैं।
नींद की कमी
शादी के बाद लड़कियों के स्लीपिंग पैटर्न बदल जाते हैं कई बार वह पर्याप्त नींद नहीं ले पाती हैं और लड़कियों में वजन बढ़ने का सबसे बड़ा कारण यही है।

प्राथमिकता बदल जाना:
शादी के बाद लड़कियों की प्राथमिकताएं बदल जाती है लड़कियां अपने पति और अन्य परिवार के सदस्य के हिसाब से रूटीन बनाती है इसी कारण से उन्हें खुद के लिए समय नहीं मिलता और इस वजह से वजन बढ़ने लगता है।
बाहर का खाना
नवविवाहित कपल्स अधिकतर डिनर के लिए बाहर जाते हैं और हाई कैलोरीज कंज्यूम करते हैं इससे महिलाओं के पेट का एरिया बढ़ जाता है।

उम्र
आजकल लोग 28 से 30 साल के बीच शादी कर लेते हैं अध्ययन के मुताबिक 30 के बाद शरीर का मेटाबॉलिक रेट कम हो जाता है जिससे शरीर का वजन बढ़ता है।
स्ट्रेस
अपना घर छोड़कर शादी के बाद किसी और जगह एडजस्ट करना सबसे कठिन काम है नए घर में एडजस्ट करने में कुछ तनाव तो होता है जो कि अप्रत्यक्ष रूप से वजन पर प्रभाव डालता है।

सामाजिक दबाव
शादी के पहले हमारे करीबी कहते रहते हैं कि सुंदर दिखो लेकिन शादी के बाद यह दबाव नहीं के बराबर रहता है इसलिए महिलाएं अपनी फिटनेस को लेकर गैर जिम्मेदार हो जाती है।
प्रेगनेंसी
महिलाओं में वजन बढ़ने का एक महत्वपूर्ण कारण है अधिकांश कपल्स शादी के एक या दो साल बाद फैमिली प्लानिंग करते हैं बच्चे को जन्म देने के बाद अधिकांश महिलाएं अपना वजन कम करने की कोशिश नहीं करती।
