बॉलीवुड के सुपरस्टार ऋतिक रोशन अपनी पर्सनल और प्रोफेसनल लाइफ की वजह से लगातार चर्चा में रहते हैं। इन दिनों ऋतिक ने कुछ ऐसा कर दिया जिस वजह से वह लगातार चर्चा में बने हुए है। आपको बता दे की ऋतिक ने हाल ही में अपनी गर्लफ्रेंड को बचाने के चक्कर में अपने फैन को धक्का मार दिया। इन दिनों उनका यह वीडियो इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहा है। तो चलिए जानते है पूरी खबर।
ऋतिक ने फैन को मारा धक्का
जैसा की आप सब लोग जानते है की ऋतिक रोशन इन दिनों सबा आजाद को डेट कर रहे है। उन्हें अकसर कई इवेंट पर साथ देखा जाता है। कुछ दिन पहले सबा और ऋतिक एक रेस्टोरेंट के बाहर निकलते देखे गए थे। यही पर ऋतिक ने एक फैन को धक्का मार दिया। उनका यह बर्ताव देखकर लोग उनपर काफी भड़के हुए हैं।
उनका यह वीडियो इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहा हैं। लोग इस वीडियो पर जमकर कमेंट कर रहे हैं। एक व्यक्ति ने कमेंट करते हुए कहा है की, “भूलो मत इन्हीं लोगों की वजह से तुम लोग इतने सर चढ़े हुए हो…!’ वहीं एक अन्य व्यक्ति ने लिखा कि साउथ स्टार्स से कुछ सीखो।
— Ayansh Mishra (@AyanshMishra3) December 2, 2022
वीडियो हो रहा है जमकर वायरल
आपको बता दे की ऋतिक का यह वीडियो इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में आप देख सकते है की ऋतिक और सबा रेस्टोरेंट से खाना खाकर बाहर निकलते है। वह अपनी गाड़ी में बैठने के लिए आगे बढ़ते ही है की तभी ऋतिक के कुछ फैन उनके पास सेल्फी खिचवाने के लिए आ जाते है। वीडियो में आप देख सकते है की ऋतिक अपने फैन को धक्का मार देते हैं ताकी उनकी गर्लफ्रेंड गाड़ी के अंदर ठीक से बैठ पाए। उसे बैठने में कुछ तकलीफ न हो।
उनके इस रवैइये से लोग उनसे काफी नाराज हैं। लोग उनको जमकर खड़ी-खोटी सुना रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, ‘शेम ऋतिक! आप बिना धक्का दिए भी मना कर सकते थे… इस तरह से लोगों को धक्का मत दो… यूं ही नहीं साउथ स्टार्स को लोग ज्यादा पसंद करने लग गए हैं.. उनसे कुछ सीखो।’ एक अन्य यूजर ने लिखा, ‘फालतू बॉलीवुड लोगों का फालतू एटिट्यूड। नेपोटिज्म प्रोडक्ट्स।’

साल 2000 में की थी सुजैन खान से शादी
आपको बता दे की ऋतिक रोशन ने साल 2003 में सूजेन खान से शादी की थी। मगर दुर्भाग्य से उनका रिश्ता ज्यादा दिन तक नहीं चल पाया। साल 2013 में दोनों ने एक दूसरे से तलाक ले लिए। ऋतिक और सुजैन के दो बेटे हैं। उनका नाम ऋदान और रेहान है। इन दिनों सुजैन खान,अर्सलान गोनी को डेट कर रही हैं, वहीं ऋतिक, सबा को डेट कर रहे है।
इस मूवी में आने वाले हैं नजर
काम की बात करें तो ऋतिक रोशन जल्द फिल्म फाइटर’ में अनिल कपूर और दीपिका पादुकोण के साथ नजर आने वाले है। दीपिका और ऋतिक जोड़ी पहली बार बड़े पर्दे पर दिखाई देने वाली हैं। उनके फैंस बेसब्री से इस फिल्म का इंतजार कर रहे है।