बॉलीवुड अभिनेत्री करीना कपूर खान की पॉपुलैरिटी भारत में ही नहीं बल्कि दुनिया भर में है। लोग उनकी खूबसूरती और अदाकारी के दीवाने है। करीना कपूर कई सालों से इस फिल्म इंडस्ट्री में सक्रिय है। आपको बता दे की करीना कपूर की जितनी पॉपुलैरिटी है उससे भी ज्यादा लोग उनके बेटे तैमूर के दीवाने है।
छोटी सी उम्र में तैमूर ने काफी पॉपुलैरिटी हासिल कर ली है। लोग उनकी एक झलक पाने के लिए बेताब रहते है। मगर क्या आपने उनके साथ उनकी देखभाल करने वाली नैनी को देखा है। आपका ध्यान कभी उनकी नैनी पर गया है। आज हम तैमूर की नैनी की बात इसलिए कर रहे है क्युकी आज हम आपको तैमूर की देखभाल करने वाली उनकी नैनी की सैलरी बताने जा रहे है। जिसे जानकर आप दंग हो जाएंगे।

जैसे की आप सब जानते है की करीना ने तैमूर को 20 दिसंबर 2016 में जन्म दिया। तैमूर के जन्म के कुछ समय बाद ही करीना दुबारा काम करने लग गई। इस वजह से उन्होंने तैमूर की अच्छे से देखभाल करने के लिए एक नैनी रखी। वह ऐसी नैनी रखना चाहती थी जो उनके बच्चे का अच्छी तरीके से ख्याल रखे।

ऐसे में करीना ने नैनी रखने के लिए एक एजेंसी से संपर्क किया। आपको बता दे की यह एजेंसी पहले से ही लोगों के बैकग्राउंड ,फाइनेंसियल और मेडिकल वेरिफिकेशन से जुड़ी सारी जानकारी ले लेती है। जिस वजह से लोगो को सही नैनी रखने में किसी तरह की परेशानी नहीं आती है। बता दे की इस एजेंसी से करीना के ननद और बहनोई ने भी अपनी बच्ची के लिए नैनी रखी थी।
तैमूर की नैनी उनके साथ हमेशा दिखती है। वह तैमूर का बहुत अच्छे से ध्यान रखती है। तैमूर की नैनी की सैलरी के बारे में यदि हम बात करे तो उनकी सैलरी जानकर आप सच-मुच दंग रह जाएंगे। आपको बता दे की तैमूर की नैनी की सैलरी डेढ़ लाख बताई जा रही है। मगर जब करीना से नैनी की सैलरी के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा की उनकी सैलरी इससे काफी ज्यादा है। मगर उन्होंने सैलरी बताने से इंकार कर दिया था। करीना का कहना है की बच्चे का अच्छे से ध्यान रखने में वह कोई कमी नहीं रखना चाहती हैं।