असल जीवन में कुछ ऐसा दिखता है “महेंद्र सिंह धोनी” का परिवार, मिलिए उनके परिवार के 6 मुख्य सदस्यों से

विश्व क्रिकेट के इतिहास में आज तक कई बेहतरीन खिलाड़ी हुए। कोई कमाल का गेंदबाज था, कोई एक बेहतरीन बल्लेबाज था और कोई इन दोनों ही कामों में निपुण था। लेकिन एक क्रिकेटर के रूप में कुछ ऐसा कर जाना जिसके लिए आपकी तारीफ़ विश्व भर में हो, यह कार्य कुछ गिने-चुने खिलाड़ी ही कर पाने में सफल रहे। इन्ही खिलाड़ियों में से एक हैं भारत के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी। जिन्होंने एक क्रिकेटर के रूप में इतने कीर्तिमान रचे हैं कि उनकी बराबरी कर पाना किसी अन्य खिलाड़ी के लिए बेहद असंभव सा कार्य प्रतीत होता है।

mahendra singh dhoni family members

जब इस खिलाड़ी की बायोपिक रिलीज़ की गयी थी तो इनके जीवन से जुड़े तमाम महत्वपूर्ण पहलुओं के बारे में फैन्स को अच्छे से पता चला था लेकिन इस बायोपिक में भी कई चीजें नहीं दिखाई गयी थी जिसमें महेंद्र सिंह धोनी के बड़े भाई भी शामिल हैं। आज हम माही के परिवार के सभी सदस्यों के बारे में जानेंगे, विशेष कर वो बातें जो काफी कम फैन्स ही जानते हैं।

1. बड़ी बहन ‘जयंती’

महेंद्र सिंह धोनी की बड़ी बहन जयंती पेशे से एक शिक्षिका हैं। आज माही जो कुछ भी हैं अपने जीवन में उसमें जयंती का बहुत बड़ा रोल रहा है। जैसा कि धोनी की बायोपिक में भी दिखाया गया है धोनी के पिता चाहते थे कि वह बस एक सरकारी नौकरी करें और ज्यादा बड़े सपने ना देखें लेकिन ऐसे समय में भी जयंती ने एक बड़ी बहन के फर्ज को बखूबी अदा करते हुए अपने छोटे भाई का साथ दिया और उनके सपनों पर यकीन किया।

mahendra singh dhoni family members

2. पिता “पान सिंह”

महेंद्र सिंह धोनी के पिता वैसे तो उत्तराखंड राज्य के अल्मोड़ा जिले के रहने वाले थे लेकिन सन 1964 में उन्होंने परिवार सहित रांची में बस जाने का निर्णय लिया। रांची में उन्होंने मेकॉन नामक कंपनी में नौकरी की जहाँ वह एक पंप ऑपरेटर के रूप में सेवा देते थे।

mahendra singh dhoni family members

3. माँ “देवकी देवी”

महेंद्र सिंह धोनी की माताश्री का ज्यादातर समय अपने बच्चों को पालने, उनका ध्यान रखने और पूजा पाठ करने में व्यतीत होता आया। शुरुआत में तो उन्हें क्रिकेट नामक शब्द में ज़रा भी रूचि नहीं थी पर जब धोनी ने खेलना शुरू किया तब क्रिकेट में इनकी दिलचस्पी बढ़ी।

mahendra singh dhoni family members

4. बड़े भाई “नरेंद्र सिंह धोनी”

एमएस धोनी के बायोपिक में उनके बड़े भाई नरेंद्र सिंह धोनी को नहीं दिखाया गया, हालांकि इसके पीछे की वजह महेंद्र सिंह धोनी या फिल्म के राईटर ही जाने पर इस वजह से कई लोग धोनी के भाई से अंजान रहे। कहा तो यह भी जाता है कि नरेंद्र ने उस समय ही घर छोड़ दिया था जब माही केवल 10 वर्ष के थे।

mahendra singh dhoni family members

5. पत्नी “साक्षी”

19 नवंबर, 1988 में गुवाहाटी में जन्मी साक्षी महेंद्र सिंह धोनी से उम्र में लगभग 7 वर्ष छोटी हैं। चूंकि धोनी और साक्षी के पिता एक ही कंपनी में कार्यरत थे तो इन दोनों परिवारों का एक दूसरे के यहाँ आना जाना लगा रहता था। 2010 के जुलाई महीने में इन दोनों ने शादी के बंधन में बंध जाने का फैसला किया था।

mahendra singh dhoni family members

6. बेटी “जीवा”

2015 के 6 फरवरी को ईश्वर ने इन दोनों को माता-पिता बनने का सौभाग्य प्रदान किया। आपको बता दें कि इतनी कम उम्र में ही जीवा की सोशल मीडिया पर एक अच्छी खासी फैन फॉलोइंग है और उनके अकाउंट से निरंतर रूप से तस्वीरें व वीडियो क्लिप पोस्ट होती रहती हैं।

mahendra singh dhoni family members

Leave a Comment