हिंदू परंपरा में सुहागन औरतों को सोलह शृंगार करने की मान्यता है। आपने अपने आस-पास बहुत सी सुहागन महिलाओं को सिंदूर ,बिंदी,चूड़ी ,पालय और बिछिया पहनते देखा होगा। अपने प्रायः सुहागन महिलाओं को पैर में चांदी का बिछिया देखा होगा। तो आपने कभी इसके पीछे की वजह जानने की कोशिश की है।
आपने कभी यह सोचा है की आखिर क्यों सुहागन महिलाएं पैर में बिछिया पहनती है। हिंदू परंपरा में महिलाओं का बिछिया पहनना काफी शुभ माना गया है। मगर आपको बता दे की बिछिया पहनने का वैज्ञानिक लाभ भी है। आज हम आपको इस आर्टिकल के जरिए बिछिया पहनने के पीछे की वजह बताएंगे।

क्या है पैर में बिछिया पहनने का कारण
आपने अपने आस-पास यह देखा होगा की शादीशुदा महिलाएं पैरों में पायल और बिछिया पहनती है। धार्मिक मान्यता है की ऐसा करना शुभ होता है। मगर धर्मिक मान्यताओं के साथ-साथ इसका वैज्ञानिक कारण भी है। तो चलिए आज हम आपको इसका वैज्ञानिक और धर्मिक कारण बताते है।

सकारात्मक ऊर्जा का होता है संचार
चांदी एक अच्छा संवाहक होता है। चांदी की बिछिया पहनने से महिलाओं के शरीर में मौजूद नकारात्मक ऊर्जा का नाश होता है। पैर में कभी भी सोने की बिछिया नहीं पहननी चाहिए क्युकी सोने की बिछिया हमारे शरीर की गर्मी का संतुलन ख़राब कर देता है। इसके कारण हमारा शरीर स्वास्थ्य नहीं रह पता।
रामायण काल में मिले है बिछिया के प्रमाण
बिछिया का प्रमाण रामायण काल से मिला है। सुहागन महिलाएं बिछिया इसलिए पहनती है क्युकी कहा जाता है की बिछिया पहनने से वह अपने पति से जुड़ी रहती है।
क्या है बिछिया पहनने के स्वास्थ्य लाभ
पैर की दूसरी ऊँगली गर्भाशय से जुड़ी हुई रहती है। बिछिया पहनने से हमें गर्भाशय और दिल संबंधी बीमारियां नहीं होती है। इसके अलावा जो महिलाएं बिछिया पहनती है उन्हें थायराइड होने की संभावना काम होती है। बिछिया पहनने का एक और फायदा यह है की इससे हॉर्मोन सिस्टम सही तरीके से काम करता है।
बिछिया पहनने से महिलाओं को मासिक धर्म में किसी भी तरह की परेशानी नहीं होती है। उनका मासिक चक्र नियमित होता है। बिछिया एक्यू प्रेशर का भी काम करती है। बिछिया पहनने से तलवे से लेकर नाभि तक ही सारी मांस-पेशियों में रक्त संचार सही तरीके से होता है। जानकारों का कहना है की महिलाओं की प्रजनन क्षमता को बिछिया काफी बढ़ा देता है।
यह भी पढ़े : गूगल की एक रिपोर्ट के अनुशार भारतीय पुरुष गूगल पर सबसे ज्यादा इन विषयों के बारे में करते है सर्च