भारत के दिग्गज और क्रिकेट की दुनिया के बादशाह कहे जाने वाले धोनी जो अंतराष्ट्रीय स्तर पर भारत को प्रतिनिधित्व करते हैं, वो अब दूसरी बार पिता बनने जा रहे हैं. आपको बता दें ही जानकारी के मुताबिक धोनी की धर्मपत्नी पिछले कुछ महीने से प्रेग्नेंट है आइये जानते हैं की ये खबर महज़ एक अफवाह है या असल खबर….
एक बार फिर से माँ बनने जा रही हैं साक्षी धोनी
देश के चहेते क्रिकेटर और दिल के सच्चे MS धोनी को पूरे भारत देश में पसंद करते हैं और अगर उनसे संबंधित कोई खबर हो तो वह फट से वायरल हो जाती है अभी हाल ही में MS धोनी की पत्नी साक्षी धोनी दुबारा माँ बनने जा रही हैं. साक्षी और MS धोनी की प्रेम कहानी हर कोई जानता है. आपको बता दूँ की इन दोनों ने 4 जुलाई 2010 में शादी करी थी और इनकी शादी को 12 साल हो चुके हैं. और साक्षी धोनी और MS धोनी अपना जीवन सुखी से बिता रहे हैं.

साक्षी धोनी का जन्म 19 नवंबर 1988 को गुवाहाटी शहर में हुआ था, जोकि असम में स्तिथ है. मगर उनका पालन पोषण झारखण्ड में हुआ था. साक्षी धोनी एशियाई मूल की भारतीय महिला भी है. साक्षी धोनी ज़्यादातर पपराजी से दूर रहती हैं.
सुरेश रैना की पत्नी ने दी खबर
पिछले कुछ दिनों से सोशल मीडिया पर एक अफवाह चल रही है की MS धोनी और उनकी पत्नी साक्षी पिछले कुछ महीनों से अपने दूसरे बच्चे के साथ प्रेग्नेंट हैं. मगर इस खबर के बारे में दोनों ने कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है, सूत्रों के अनुसार साक्षी धोनी अपने दूसरे बच्चे के साथ गर्भवती हैं. विविध तरह के सूत्रों के मुताबिक सुरेश रैना की पत्नी प्रियंका रैना ने इस बात की पुष्टि कर है की साक्षी धोनी माँ बनने वाली हैं.

साक्षी के मुश्किल समय में साथ नहीं थे MS धोनी
साक्षी और MS धोनी ने अपनी पहली बेटी का 6 फरवरी 2015 में स्वागत किया था. उनकी बेटी का नाम जीवा धोनी हैं और वह अभी 7 साल की है. हमने उन्हें MS धोनी के हर एक मैच में भी देखा ही होगा. जब साक्षी धोनी अपने पहले बच्चे से प्रेग्नेंट थी तब MS धोनी उनके साथ नहीं थे क्यूंकि वह भारतीय टीम की तरफ से ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मैच खेल रहे थे और अपना विश्व कप जीतने की तैयारी में लगे हुए थे जिसकी वजह से MS धोनी अपनी बेटी के जन्म पर नहीं पहुँच सके थे. जिसके दौरान लोगों ने उनको खूब प्यार दिया और इज़्ज़त भी करी. यही कारण है की भारत के लोग MS धोनी के परिवार को इतना पसंद करते हैं.
साक्षी धोनी और MS धोनी ने अभी तक अपने दूसरे बच्चे की खबर नहीं दी है, प्रेग्नेंसी की बात एक अफवाह है या सच है, ये तो कोई नहीं जानता हालाँकि ये अनुमान लगाया जा रहा है की साक्षी अपनी सेहत पर ध्यान नहीं दे रहीं थीं जिसके कारण उनका वजन बढ़ गया है.
ज़रूर पढ़िए – ससुराल वालों को नशीली चीज़ खिलाकर ज़ेवरात और पैसे लेकर प्रेमी संग फरार हुई नई नेवेली दुल्हन