बॉलीवुड की टॉप एक्ट्रेस आलिया भट्ट ने रणवीर कपूर संग 14 अप्रैल को शादी रचाई थी। रणवीर और आलिया की शादी की खबर ने सबको चौंका दिया था। शादी के कुछ समय बाद ही आलिया ने अपने प्रेग्नेंसी की खबर अपने इंस्टाग्राम अकाउंट के द्वारा दी थी। उनके फैन इस खबर से काफी ज्यादा खुश हुए थे।
वहीं उनकी प्रेग्नेंसी को लेकर उन्हें काफी ट्रोल भी किया गया। ट्रोलर्स का यह कहना था की आलिया भट्ट शादी से पहले ही प्रेग्नेंट हो गयी थी। इस ट्रोलिंग पर आलिया ने तो अपनी कोई प्रतिक्रिया नहीं दी। मगर आलिया की बहन शाहीन भट्ट ने ट्रोलर्स को करारा जवाब दिया है। चलिए जानते है ट्रोलर्स की बात पर शाहीन भट्ट का क्या कहना है।

ट्रोलर्स को शाहीन भट्ट का मिला यह जवाब
शाहीन ने न्यूज़ 18 को दी गयी एक इंटरव्यू में कहा की,” मैं आलिया के लिए कुछ नहीं बोलना चाहती क्युकी यह उसकी अपनी जर्नी है। उसने जो कुछ भी किया यह पूरी तरह से उसका अपना फैसला है। मैं इस मामले में कुछ नहीं बोल सकती। यह सब कहकर आप सब लोगों को खुश नहीं कर सकते है। यहाँ पर हमेशा ही कोई न कोई नेगेटिव कमैंट्स आने वाले है। पब्लिक फिगर होने के चलते हमे यह ध्यान रखने की जरूरत है की किस बात पर ध्यान दे किस पर नहीं। यह साल हमारे लिए काफी अच्छा रहा है। आगे हमारे जीवन में ढेर सारी खुशियाँ आने वाली है। इसके लिए मैं पूरी तरह से तैयार हूँ”।

आलिया और रणवीर के लिए यह साल रहा काफी स्पेशल
आलिया और रणवीर के लिए यह साल काफी शानदार रहा। आलिया ने आरआरआर ,डार्लिंग्स जैसी सफल फिल्मे की हैं। इसके अलावा आलिया और रणवीर की फिल्म ब्रम्हस्त ने भी बॉक्स ऑफिस पर अच्छी कमाई की है। इस फिल्म में दोनों की जोड़ी पहली बार पड़े पर्दे पर नजर आई है। लोगों ने ऑन स्क्रीन आई उनकी जोड़ी को खूब प्यार दिया।
इतना ही नहीं इस साल ही अप्रैल में आलिया और रणवीर शादी के बंधन में भी बंधे। दोनों ने अपने परिवार और कुछ करीबी दोस्तों की उपस्थिति में शादी रचाई। शादी के कुछ महीनों के बाद आलिया की प्रेग्नेंसी की खबर आई। यह खबर सुन आलिया और रणवीर के परिवार वाले और उनके फैंस काफी खुश हैं। आलिया ने दशेहरे पर अपनी गोद की भराई फंक्शन भी रखी थी। इस मौके पर आलिया खूबसूरत अवतार में दिखी। उन्होंने गोद भराई पर पीले रंग का सूट पहना था। माँ बनने का ग्लो उनके चेहरे पर साफ़ दिख रहा था।
आलिया की अपकमिंग प्रोजेक्ट्स
आलिया के काम की बात करे तो वे जल्द कारण जोहर की फिल्म ‘रॉकी और रानी की प्रेम कहानी’ में नजर आएँगी। इस फिल्म में उनके अपोजिट रणवीर सिंह है। इसके अलावा आलिया हॉलीवुड फिल्म “हार्ट ऑफ़ स्टोन” में भी नजर आएंगी।
यह भी पढ़े: बिग बी औऱ धक-धक गर्ल के बीच 36 का आंकड़ा, एक भी फिल्म में नहीं दिखे हैं साथ