बॉलीवुड की दुनिया चकाचौंध से भरी है। बाहर से यह दुनिया जितनी रंगीन लगती है। अंदर से इसकी सच्चाई कुछ और ही है। फिल्मी सितारों को देख कर हमें ऐसा लगता है की इनके जीवन में किसी भी तरह की कोई परेशानी नहीं होगी मगर यह बात हमेशा सच नहीं होती।
आज हम आपको बॉलीवुड की कुछ जानी-मानी अभिनेत्री के बारे में बताएंगे जिन्होंने फिल्मी दुनिया में अपना खूब नाम किया मगर उनकी निजी जिंदिगी हमेशा संघर्ष भरी रही।आज हम ऐसे अभिनेत्रियों के बारे में आपको बताने जा रहे है। जिन्हें कभी माँ-बाप का सुख नहीं मिल पाया। वें हमेशा माँ बाप के प्यार के लिए तरसती रहीं।
इन सितारों को नहीं मिला माँ-बाप का प्यार
बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री जो अपने बेबाकी औऱ अपने विवादित बयान के लिए मशहूर है। इन्हें आए दिन किसी न किसी के साथ पंगा लेते देखा गया है। वह अभिनेत्री कोई औऱ नहीं बल्कि कंगना रनौत है। बॉलीवुड में क्वीन के नाम से मशहूर कंगना का फिल्मी करियर काफी सफल रहा है। वह कई हिट फिल्मों का हिस्सा रहीं है।
मगर कंगना ने इस मुकाम तक पहुंचने के लिए काफी संघर्ष किए है। उन्होंने बताया की ऐसे उनके पिता उनके एक्टिंग करने के खिलाफ थे। उन्होंने कंगना को एक्ट्रेस बनने से साफ मना किया था। मगर जब कंगना ने उनकी बात नहीं सुनी तो उन्होंने कंगना को पीटा था।

इसके अलावा “कहो ना प्यार है” की एक्ट्रेस ने भी अपना दुख मीडिया के सामने रखा था। उन्होंने कहा की जब उनके माता-पिता को अमीषा पटेल औऱ विक्रम भट्ट के अफेयर के बारे में पता चला तो उन्हें बहुत परेशानी झेलनी पड़ी। आपको बता दें की उनके पिता पर गलत काम करने का आरोप लगा था।

बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री रेखा का भी निजी जीवन काफी संघर्ष भरा रहा है। वह अपने फिल्मी करियर में काफी सफल रहीं। मगर उन्हें कभी भी अपने पिता का सुख नहीं मिला। वह हमेशा अपने पिता के प्यार के लिए तरसती रहीं। एक इंटरव्यू में उन्होंने बताया की उनके पिता ने कई शादियां की है औऱ उनके बहुत सारे बच्चें भी है। यही वजह है की रेखा के पिता ने उनपर कभी ध्यान नहीं दिया।
अभिनेत्री सारिका का भी बचपन कठिनाइयों में गुजरा।
आपको बता दें की बहुत कम उम्र में सारिका ने अपने माता-पिता को खो दिया था। इस वजह से उन्हें बहुत ही छोटी उम्र से काम करना पड़ा। इन सभी अभिनेत्रियों ने काफी नाम औऱ सोहरत कमाया मगर अपनी निजी जिंदगी में उन्हें काफी परेशानियां झेलनी पड़ी। इन अभिनेत्रियों को अपने माता-पिता का प्यार तक नसीब नहीं हो पाया। मगर उन्होंने इसका असर अपने काम पर नहीं पड़ने दिया।
यह भी पढ़े : होने वाली हैं सचिन तेंदुलकर के बिटिया की शादी! जाने कौन बनेगा सचिन तेंदुलकर का दामाद