धनतेरस की रात इन जगहों पर जलाएं दीपक, धन देवता कुबेर और मां लक्ष्मी होंगी प्रसन्न

 1.धनतेरस के दिन पूजा कक्ष में दीपक जलाना बहुत शुभ माना जाता है। इस दिन मंदिर में दीपक जलाने से वास्तु दोष दूर होता है और घर में आर्थिक समृद्धि आती है।

2.धनतेरस की रात श्मशान घाट पर दीपक जलाना चाहिए। मान्यता है कि ऐसा करने से मां लक्ष्मी बहुत प्रसन्न होती हैं और उनकी कृपा से जीवन में धन की वृद्धि होती है।

3.धनतेरस की रात्रि में कुबेर और तुला का पूजन करके पूजा स्थान में रातभर जलने वाला अखंड दीपक प्रज्वलित करें।

4.घर की तिजोरी, दुकान का गल्ला,  ऐसे स्थानों पर दीपक लगाना चाहिए।

5.धनतेरस की रात्रि में कुएं की पाल पर आटे के सात दीपक बनाकर प्रज्वलित करने से कुबेर और विष्णु की कृपा प्राप्त होती है।

6.पीपल के वृक्ष के नीचे आटे के 11 दीपक बनाकर तेल भरकर प्रज्वलित कर वहीं बैठकर श्रीसूक्त, विष्णु सहस्रनाम का पाठ करने से विष्णु-लक्ष्मी के साथ कुबेर की कृपा भी प्राप्त होती है।

7.तुलसी, शमी, बरगद-नीम-पीपल की त्रिवेणी में दीपक लगाएं।

धनतेरस के दिन सोने-चांदी के आलवा ये 7 सस्ती चीजें खरीदने से भी होगा आपको धन का लाभ! बरसेगी माँ लक्ष्मी की कृपा।