आलिया भट्ट-रणबीर कपूर ने किया पहले बच्चे का स्वागत, एक्ट्रेस ने दिया बेटी को जन्म
आलिया भट्ट को 6 नवंबर को सुबह करीब 7:30 बजे मुंबई के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था।
कुछ घंटे बाद आलिया ने एक बच्ची को जन्म दिया। कपल ने सोशल मीडिया पर यह प्यारी सी पोस्ट के साथ बतायी गुड न्यूज़।
जून के महीने में, आलिया ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर अस्पताल से रणबीर और अपनी एक तस्वीर शेयर करते हुए अपने प्रेगनेंसी की खबर शेयर की थीं.
चार साल से ज्यादा एक दूसरे को डेट करने के बाद आलिया और रणबीर 14 अप्रैल को एक्टर के मुंबई स्थित घर ‘वास्तु’ में एक शानदार समारोह में शादी के बंधन में बंधे थे।
आलिया भट्ट और रणबीर कपूर की मां नीतू कपूर और सोनी राजदान कुछ समय पहले पोती की एक झलक पाने अस्पताल पहुंचे।
अपनी प्रेगनेंसी के दौरान, आलिया ने ब्रह्मास्त्र फिल्म का प्रचार किया।
रणबीर ने आलिया और उनकी बेटी के साथ समय बिताने के लिए अपने सभी कमिटमेंट्स को कैंसिल कर दिया।
बधाई हो, आलिया और रणबीर!
इस तारीख़ को शादी करने जा रहे है कियारा और सिद्धार्थ यहाँ पर लेंगे दोनों सात फेरे
इस तारीख़ को शादी करने जा रहे है कियारा और सिद्धार्थ यहाँ पर लेंगे दोनों सात फेरे