जानिए अंडा वेज है या नॉन वेज?

जानिए अंडा वेज है या नॉन वेज?

अंडे में भरपूर मात्रा में प्रोटीन होता है। इसी वजह से ये लोगों के खान-पान का महत्वपुर्ण हिस्सा होता है।

ज़्यादातर लोगो का यही मानना है की अंडा नॉन वेज होता है।

 लोगो का मानना है कि अंडा नॉन वेज है क्योंकि अंडे में से चूजे निकलते हैं। 

परिभाषा के अनुसार वह सबकुछ शाकाहारी है जिसमे पशुओं का मांस किसी भी रूप मसलन टिशू ,मसल्स या मीट आदि उपलब्ध न हो।

अंडा इनमे से किसी चीज़ में नहीं आता क्योंकि ये मुर्गी से मिलता तो है लेकिन अंडे के लिए मुर्गी को मारा नहीं जाता। इस वजह से अंडे को शाकाहारी कह सकते हैं।

पशुओं से मिलने वाली हर चीज़ मांसाहारी नहीं होती जैसे कि दूध ,शहद आदि।

अंडे में तीन हिस्से होते हैं। पहला अंडे का खोल , दूसरा सफ़ेद वाला हिस्सा और तीसरा पीला हिस्सा जिसे योक कहते हैं।

अंडे का सफ़ेद हिस्सा प्रोटीन से भरपूर होता है। इसमें कोई एनिमल सैल नहीं होता। इसलिए इसे वेज मन जा सकता है।

अंडे का पीला हिस्सा खास तौर से फैट,कोलेस्ट्रॉल और प्रोटीन युक्त होता है जो की वेज ही कहा जाता है।  

लेकिन अंडे के पीले हिस्से में रिप्रोडक्टिव सेल्स यानि गैमीट सेल्स उत्पन्न हो सकता है , ऐसा हुआ तो ये नॉन वेज श्रेणी में आजायेंगे।

मार्किट में बिकने वाले अंडे अनफर्टिलाइज़्ड होते हैं ,इसलिए वे वेज ही बने रहते हैं। लेकिन हर अंडा अनफर्टिलाइज़्ड हो ये नहीं हो सकता।

अगर अंडे का पीला हिस्सा फर्टिलाइज़्ड है तो अंडा नॉन वेज है वर्ना पूरी तरह वेज है।

एक ही लड़के पर आया दो जुड़वा बहनों का दिल फिर दोनों जुड़वा बहनो ने की एक ही लड़के से शादी, शादी का वीडियो हुआ वायरल