जानिए महिलाओं के इन खास अंगो पर तिल होने का क्या होता है मतलब 

सामुद्रिक शास्त्र के अनुसार महिलाओं के शरीर पर मौजूद कुछ खास तिल बताते हैं कि वे बेहद भाग्यशाली हैं। चलिए जानते हैं...

ठुड्डी पर तिल

 ऐसी महिलाओं के जीवन में कभी किसी चीज की कमी नहीं होती है। सबसे खास बात ये है कि ऐसी महिलाओं को जीवन में कभी संघर्ष नहीं करना पड़ता है।

माथे पर तिल

सामुद्रिक शास्त्र के अनुसार, जिन महिलाओं के माथे पर तिल होता है, वो अपने दम पर ऊंचा मुकाम पाती हैं। ऐसी महिलाओं में आत्मविश्वास बहुत होता है।

गले पर तिल

सामुद्रिक शास्त्र के मुताबिक, किसी महिला के गले पर तिल होना, उसके धैर्यवान होने की निशानी है। ऐसी महिलायें परिवार के लिए भी बहुत ही भाग्यशाली साबित होती हैं।

नाक पर तिल

नाक पर तिल

जिस महिला की नाक के नीच वाले हिस्से में तिल होता है उन्हें जीवन के सारे सुख मिलते है। नाक के दाहिनी तरफ तिल अच्छी आर्थिक स्थिति का संकेत देता है।

गालों पर तिल

जिन महिलाओं के गालों पर तिल होता है ऐसी महिलायें किसी को भी अपना दीवाना बना देती है। इन्हे जीवन में सुख-समृद्धि प्राप्त होती है।

कंधे पर तिल

सामुद्रिक शास्त्र के अनुसार, किसी महिला के कंधे पर तिल होता है तो वह लग्जरी लाइफ जीती हैं। ऐसी महिलायें  समाज की भलाई के लिए बहुत काम करती हैं।  

कान पर तिल

जिन महिलाओं के कान पर तिल होता है वे बहुत ही भाग्यवान होती हैं। इनका दिमाग बहुत तेज़ होता है। इन पर माँ लक्ष्मी की कृपा होती है।

भौंहों के बीच तिल

जिन महिलाओं के दोनों भौंहों के बीच में तिल होता है वे बहुत बुद्धिमान होती हैं। ऐसी महिलाओं पर माँ लक्ष्मी की कृपा बानी रहती है।

अगर आपको भी दिखे सपने में यह सात चीजें तो समझ लीजिए माँ लक्ष्मी की होने वाली है कृपा बरसने वाला है छप्पड़ फाड पैसा