सुनील शेट्टी बॉलीवुड का जाना-माना नाम है। सुनील शेट्टी को लोग प्यार से अन्ना भी बुलाते है। इस अभिनेता ने साल 1992 में आई फिल्म “बलवान” से अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत की थी। मगर साल 1994 में आई फिल्म “मोहरा” ने उन्हें एक अलग पहचान दिलाई। फिल्म “मोहरा” सुपरहिट साबित हुई।
इस फिल्म में उनके साथ अक्षय कुमार और रवीना टंडन भी दिखाई दिए थे। इस फिल्म के बाद सुनील शेट्टी एक्शन हीरो के रूप में बॉलीवुड में स्थापित हो गए। बॉलीवुड इंडस्ट्री में उन्हें 25 साल से ज्यादा हो गया है। इन पच्चीस सालों में वह 110 से अधिक फिल्मों में काम कर चुके है।

अपनी फिल्मों के अलावा अन्ना अपनी फिटनेस के लिए भी जाने जाते है। 60 साल की उम्र में भी वे बिलकुल फिट है। 60 साल की उम्र में भी वे काफी यंग नजर आते है। उनके फिटनेस पर उनके उम्र का असर बिलकुल भी नहीं दिखाई देता है। आपको बता दे की फिल्मों के अलावा उनका निजी जीवन भी काफी इंटरेस्टिंग है।
आपको बता दे की सुनील शेट्टी को एक मुस्लिम लड़की से प्यार था। उनसे शादी करने के लिए सुनील शेट्टी को काफी पापड़ बेलने पड़े। उन्हें उस लड़की से शादी करने के लिए 9 साल इंतज़ार करना पड़ा था। आइए विस्तार में उनकी प्रेम कहानी के बारे में जानते है।

सुनील शेट्टी पहली बार माना को देख हो गए थे उनकी खूबसूरती पर फिदा
सुनील शेट्टी की लव स्टोरी काफी दिलचस्प है। बता दे की सुनील शेट्टी ने जब माना को पहली बार देखा था तो उनकी खूबसूरती को देख वह सब कुछ भूल गए थे। सुनील ने माना को पहली बार एक पेस्ट्री की दुकान पर देखा था। पहली मुलाकात में ही वह माना से प्यार कर बैठे। सुनील शेट्टी माना से बात करना चाहते थे। इसके लिए उन्होंने पहले माना की बहन से बात करना शुरू किया।
माना को सुनील शेट्टी से शादी करने के लिए बदलना पड़ा अपना धर्म
सुनील शेट्टी और माना शेट्टी ने प्रेम विवाह किया है। मगर इन दोनों का धर्म अलग था। आपको बता दे की माना मुस्लिम थी और सुनील शेट्टी हिन्दू। जिस वजह से उन्हें अपने रिश्ते को मुकाम तक पहुंचने के लिए काफी पापड़ बेलने पड़े थे। आपको बता दे की शादी करने के लिए सुनील शेट्टी और माना को नो साल का लंबा इंतजार करना पड़ा।
कहा जाता है की सुनील से शादी करने के लिए माना को अपना धर्म और नाम दोनों बदलना पड़ा। पहले माना का नाम मोनीशा कादरी था। सुनील से शादी करने के लिए माना को अपना नाम बदलना पड़ा था। इतना सब करने के बाद अंत में दोनों की शादी हुई। आज सुनील और माना अपने वैवाहिक जीवन में काफी खुश है। सुनील और माना के दो बच्चे है। बेटी का नाम अथिया शेट्टी हैं जबकि बेटे का नाम अहान शेट्टी हैं।
यह भी पढ़े : शत्रुघ्न सिन्हा ने अपनी बेटी सोनाक्षी के प्राइवेट पार्ट पर कमेंट करने वाले KRK का किया समर्थन..