शादी का दिन किसी भी व्यक्ति के जीवन का खास दिन होता है। हर कोई इस खास पल का बड़ी बेसब्री से इंतजार करता है। इन दिनों शादी का सीजन चल रहा है। लोग अपनी शादी की वीडियो और फोटो जमकर पोस्ट करते हुए नजर आते है। लोग इस तस्वीरों और वीडियोज को खुब पसंद भी करते है।
मगर इंटरनेट पर शादी की कुछ ऐसी भी वीडियो सामने आई है जिसे देख लोग हैरान रह गए। इस वीडियो को देख लोग हैरान भी है और उन्हें हंसी भी आ रही है। इन दिनों यह वीडियो इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रही है। शादी की यह अनोखी वीडियो देख लोग हैरान है। यह वीडियो इन दिनों चर्चा का विषय बन गया है।

इस वीडियो को देखकर आप इस बात को मान जाएंगे की अगर किसी को किसी से सच्चा प्यार हो जाए तो वह अमीर-गरीब,बड़ा-छोटा नहीं देखते है। आप यह बात मान लेगे की प्यार में सब कुछ संभव है। आपको बता दे की इन दिनों एक बेमेल जोड़े की शादी की वीडियो तेजी से वायरल हो रही है। यह खबर इन दिनों चर्चा में है। आपको बता दे की 21 साल के एक लड़के ने 52 साल की औरत से शादी रचा ली है।
यह वीडियो इंटरनेट पर छाई हुई है। वीडियो में आप देख सकते है की लड़का बता रहा है की उसने शादी कर ली। लड़का कहता है की,’प्यार की कोई उम्र नहीं होती है। इंसान का दिल देखा जाता है। दिल अच्छा तो सब अच्छा’। वहीं 52 साल की वह दुल्हन कह रही है की, ‘मुझे इन पर पूरा भरोसा है। तीन साल तक मैंने इन्हे देखा है’।

लोग इस बेमेल शादी को देख हैरान है। लोग जमकर इस वीडियो पर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। एक यूजर ने लिखा है, शर्म नहीं आई मां के बराबर औरत से शादी करते हुए। वहीं एक अन्य यूजर ने लिखा, बेटियां अब बेटों के बराबर हैं। जब आदमी बेटी के बराबर लड़की से शादी कर सकता है तो औरत अपने बेटे के बराबर लड़के से शादी क्यों नही कर सकती??? सब कुछ संभव है इस कलयुग में।
यह भी पढ़े: पिता ने ढोल-नगारे के साथ बेटे की तरह निकाली बेटी की बारात, इस अनोखे बारात का वीडियो हो रहा है वायरल