अगर चाहते है घर में पॉजिटिव ऊर्जा का हो संचार तो अपनाए यह जरूर उपाय

हिन्दू धर्म में यह मान्यता है की यदि आपके घर का वस्तु गलत होता है तो आपके घर में नकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है। आपके घर की सुख शांति नष्ट हो जाती है। नकारात्मक ऊर्जा की वजह से आपके घर पर बहुत सी समस्याएं आने लगती है। घर में नकारात्मक ऊर्जा के संचार के फ़लस्वरूम घर का माहौल खराब हो जाता है। घर में कलह बढ़ने लगता है।

नकारात्मक ऊर्जा के प्रभाव से आपका स्वास्थ्य भी बिगड़ने लगता है। घर में पॉजिटिव ऊर्जा के संचार को बढ़ाने के लिए वास्तु शास्त्र में कुछ जरुरी उपाय बताए गए है। इस उपाय को अपनाकर आप घर की पॉजिटिव एनर्जी को बढ़ा सकते है। यदि आप इस समस्या से छुटकारा पाना चाहते है तो यह उपाय जरूर अपनाए। तो चलिए जानते है क्या है यह जरुरी उपाय।

if-you-want-positive-energy-to-flow-in-the-house-then-follow-these-important-steps

घर के मुख्य द्वार पर जलाए दिया।

अगर आप अपने घर में सकारात्मक ऊर्जा का संचार करना चाहते है तो घर के मुख्य द्वार पर रोज शाम को दिया जलाए। ऐसा कहा जाता है की रोज शाम को घर के मुख्य द्वार पर दिया जलाने से घर में माँ लक्ष्मी का वास होता है।

if-you-want-positive-energy-to-flow-in-the-house-then-follow-these-important-steps

बैडरूम में भूलकर भी न लगाए शीशा

अगर आपके बैडरूम में शीशा लगा हुआ है तो उसे तुरंत हटा दे। या फिर रात को सोते समय उसे ढक दे। ऐसी मान्यता है की यदि बैडरूम में शीशा लगाया जाए तो उससे घर में नकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।

if-you-want-positive-energy-to-flow-in-the-house-then-follow-these-important-steps

सुबह-सुबह घर में धार्मिक संगीत या मंत्र बजाए। ऐसा करने से घर में नकारत्मक ऊर्जा का नाश होता है और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।

मेन गेट के सामने पेड़, खंभा या स्तंभ भूलकर भी न लगाए। इसे द्वार बाधा कहा जाता है। इससे घर में नेगेटिविटी फैलती है। इसी तरह दरवाजे के पास मरे पौधे लगाने से बचें। इससे भी घर में नेगेटिविटी फैलती है।

अपने किचन में दवाईयां भूलकर भी न रखें।

घर में सकारात्मक ऊर्जा के संचार के लिए घर में कपूर जलाएं।

बैडरूम या घर के सीढ़ियों के निचे पूजा रूम न बनाए।

घर में टूटे बर्तन के इस्तमाल से बचे।

घर के मुख्य द्वार पर कूड़ेदान भूलकर भी न रखें।

यह भी पढ़े: किन्नरों को जरूर दान करें यह चीजें कभी नहीं रहेगी धन की कमी