आज कल हार्ट अटैक का मामला आम हो चुका है। आए दिन हार्ट अटैक की समस्या लोगों को अपना शिकार बना रही है। आपको बता दें की हार्ट अटैक से भारत में साल 2021 में औसतन 28 हजार से ज्यादा लोगों की मौत हुई है। यह डाटा वाकई बेहद चिंताजनक है। आज हम हार्टअटैक से जुड़ी एक बेहद ही हैरतअंगेज घटना के बारे में आपको बताने जा रहें है। जिसे सुन आप दंग रह जाएंगे।

यूपी में एक शादी वाला हँसता खेलता घर मिंटो में मातम वाले घर में बदल गया। बता दें की यूपी में 21 साल की लड़की की उसके शादी वाले दिन हार्ट अटैक से मौत हो गई। यह मामला मलिहाबाद क्षेत्र के भदवाना गांव का है। यहाँ पर एक दुल्हन ने अपने होने वाले दूल्हे को वरमाला पहनाई। वरमाला पहनाते ही दुल्हन स्टेज पर गीर गई। और उस लड़की की हार्ट अटैक से मौत हो गई।

वरमाला के समय स्टेज पर गीर गई दुल्हन
भदवाना गांव के रहने वाले राजपाल की बेटी शिवांगी की शादी का समारोह चल रहा था। बारात बुद्धेश्वर से आई थी। पूरे घर में खुशी का माहौल था। लोग खुशी से नाच गा रहें थे। वरमाला के समय दुल्हन-दूल्हा एक दूसरे को माला पहनाने के लिए आमने-सामने खड़े थे। दूल्हा विवेक ने दुल्हन शिवांगी को वरमाला पहनाया। इसके बाद शिवांगी ने दूल्हे के गले में वरमाला डाली।
वरमाला डालते ही दुल्हन स्टेज पर गीर पड़ी। वहां मौजूद सभी लोग दंग रह गए। तुरंत दुल्हन को हॉस्पिटल ले जाया गया। हॉस्पिटल में डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। डॉक्टरों ने कहा की दुल्हन की मौत हार्ट अटैक आने से हुई है। दुल्हन की मौत की खबर सुनकर घरवाले दंग रह गए। घर में मातम सा छा गया।
घर वालों का हुआ रौ-रौ के बुरा हाल
दुल्हन की मौत की खबर सुनकर उनके घर वाले सदमे में है। इस दुखद घटना से मां कमलेश कुमारी, छोटी बहन सोनम और भाई अमित सहित पूरे परिवार वालो का रो-रोकर बुरा हाल है। दूल्हा विवेक भी इस घटना से सदमे में है।
#लखनऊ कोरोना काल के बाद से हार्ट अटैक की घटना बढ़ी☑️वरमाला के बाद हार्ट अटैक से हुई दुल्हन की मौत☑️बुद्धेश्वर से मलिहाबाद पहुंची थी बारात☑️हॉस्पिटल ले जाने पर डॉक्टर ने दुल्हन को किया मृत घोषित☑️ @DrVNMishraa जी निवेदन है इससे बचाव के उपाय बताए☑️ #Lucknow #heartattack pic.twitter.com/1xzVaKaePA
— GoyalExpress (@ExpressGoyal) December 4, 2022
यह भी पढ़े :Viral Video: इंसान का सिर मुँह में लिए भागते हुए कुत्ते का वीडियो हुआ वायरल देखिये