नशे में दूल्हा अपने दोस्तों के साथ नाचने में हुआ इतना मगन की फेरे लेना ही भुला,नाराज़ दुल्हन ने किसी और से कर ली शादी

हाल ही में राजस्थान के चुरू (Churu News) जिले से एक अजीबो गरीब घटना सामने आयी जो की सोशल मीडिया पर वायरल हो रखी हैं। दरसअल हुआ कुछ यूँ की अपनी शादी के जश्न में दूल्हा कुछ इस कदर डूबा की बारात लेकर दुल्हन के मंडप में जाना ही भूल गया या यूँ कह लीजिये की मंडप में पहुंचने में देर हो गयी। देर हुई सो हुई इतने में लड़की के घर वालो ने लड़की की शादी किसी और से करवा दी फिर क्या हो गया जो बखेड़ा खड़ा। आइये हम पूरी घटना को विस्तार से आपके सामने रखते हैं।
राजस्थान के चुरू (Churu News) जिले में एक बारात चढ़ रही थी और कहा जा रहे हैं दूल्हे ने नशे में अपने दोस्तों के साथ रात भर जम कर डांस किया इतना डांस की देर रात तक बारात मंडप में ही नहीं पहुंची। घराती अर्थात लड़की वाले बारात का इंतजार कर कर के परेशान हो गए पर दूल्हा अपने नाचने में मगन था। बारात देर रात तक मंडप तक नहीं पहुंची तो लड़की वालों के सबर का बांध टूट गया और नाराज लड़की वालो ने दुल्हन की शादी किसी अन्य लड़के से करवा के उसको विदा भी कर दिया।
नाचते नाचते दूल्हा जब बारात लेकर मंडप में पंहुचा तो वहां का नजारा देखकर हैरान रह गया। सारी व्यवस्थाएं ठंडी पड़ी थी और दुल्हन को कोई और विदा करके ले जा चूका था। नाराज और हताश दूल्हा अपने रिश्तेदारों को लेकर थाने पहुंच गया जिसके बाद लड़की पक्ष वालो को बुलाया गया। इसके बाद पुलिस ने दोनों पक्षों में सुलह करवाई और दूल्हे को खाली हाथ ही बिना दुल्हन के बरात लेकर वापस जाना पड़ा।

groom-dance-till-late-night-bride-got-married-with-another-guy

बारात का इंतजार करके परेशान परिजनों ने करा दी दुल्हन की दूसरे युवक से शादी

चूरू जिले के चेलाना बास में बारात लेकर आए एक दूल्हे को अपने दोस्तों के संग डीजे पर जम नाचा और प्रतक्ष्य दर्शियों की माने तो नशे में जमकर डीजे पर हुडदंग भी काटा।बारात में आए दूल्हे और उसके दोस्तों का हुड़दंग देखकर दुल्हन और उसके परिजन नाराज हो गए। गुस्साएं दुल्हन और उसके परिजनों ने पूरी बारात को ही वापस लौटा दिया।यही नहीं उसी रात को दुल्हन की शादी किसी अन्य व्यक्ति से करवा कर दुल्हन की विदाई कर दी। इसके बाद में दूल्हे पक्ष ने निकट के ही पुलिस थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई है। जिसके बाद पुलिस ने दोनों पक्षों को बुलाकर समझौता करवाया। पुलिस के अनुसार 15 मई को हरियाणा के सिवानी निवासी अनिल पुत्र महावीर बारात लेकर राजगढ के चेलाना बास मंजू के साथ शादी कर लेने पहुंचा था।
सूत्रों के मुताबिक बारात रात के 9 बजे के करीब दूल्हे के घर से दुल्हन पक्ष की ओर रवाना हुई थी। दूल्हे समेत तकरीबन 150 बाराती बारात में सज धज के दुल्हन को लेने पहुंचे। डीजे के धुन पर बाराती और दूल्हा कुछ ऐसे खोये की नाचते गाते और बारात चढ़ाते रात के २ बज गए। इसके बाद भी मामला यही नहीं रुका बारातियो और दूल्हे ने इसके बाद डीजे पर जाके जमकर हुड़दंग मचाया और लड़की पक्ष वालों की एक न सुनी और झगड़ा करने पर उतारू हो गए। इन्ही सब में विवाह की रस्मे तक पूरी नहीं हो पायी और फेरो के लिए जो शुभ मुहूर्त निकला था उसका भी टाइम निकल गया। जिसके कारण लड़की पक्ष वाले नाराज हो गए और लड़की की शादी उसी मंडप में किसी और से करवा दी।

groom-dance-till-late-night-bride-got-married-with-another-guy

बिना दुल्हने के लौटी बारात

डीजे पर खूब नाच गाना और हुड़दंग करने के बाद देर रात को जब बाराती बारात लेकर दुल्हन के घर पहुंचे तो वहां के हालात देख उनके होश उड़ गए। मंडप में किसी और दूल्हे के साथ दुल्हन की शादी की रस्मे पूरी की जा रही थी और शादी लगभग समाप्त ही होने वाली थी। थोड़ी ही देर में शादी की साड़ी रस्में पूरी करवा के दुल्हन को किसी अन्य दूल्हे के साथ विदा कर दिया गया। इसके बाद दूल्हे पक्ष के सारे रिश्तेदार मिलकर पास के ही थाने पर पहुंचे जहाँ पर पुलिस के द्वारा समझौता करवा दिया गया। लड़की पक्ष वालो ने दलील दी थी जब दूल्हा शादी के फेरो को लेकर ही इतना लापरवाह हो सकता हैं की हुड़दंग और नाचने में शादी के फेरो का शुभ मुहूर्त ही निकाल दें तो शादी के बाद सारी जिम्मेदारी निभाएगा इसकी क्या जिम्मेदारी है। इसके. बाद बारातियो को बिना दुल्हन के ही बारात को वापस लेकर जाना पड़ा।