इन दिनों शादी का सीजन जोरों पर है। बहुत सारे लोग शादी के बंधन में बंध रहे है। शादी की बहुत सारी फोटो और वीडियो इंटरनेट पर लगातार पोस्ट होती रहती है। लोग इन फोटोज और वीडियोज को काफी पसंद भी करते है। इन दिनों शादी की एक वीडियो इंटरनेट पर तहलका मचा रही है। इस वीडियो में दूल्हा अपने घुटनों पर बैठकर अपनी दुल्हन के लिए गाना गाते दीखता है। दूल्हे का यह रूप देखकर उसके परिवार वाले भी हैरान रह जाते है।
आपको बता दे की दूल्हा इस वीडियो में गोविंदा का फेमस गाना ‘मैं जोरू का गुलाम’ गाता दीखता है। यह वीडियो देखकर आप भी बहुत खुश हो जाएंगे। यह प्यारा सा वीडियो देखकर आपके चेहरे पर भी प्यारी सी स्माइल आ जाएगी। यह वीडियो इन दिनों तेजी से वायरल हो रहा है।

इस वीडियो में आप देख सकते है की दूल्हा किसी फिल्म के हीरो की तरह अपने दुल्हन सामने आता है और अपने प्यार का इजहार करता है। दूल्हे के इस अंदाज को देखकर दुल्हन भी हैरान रह जाती है। वाकई यह वीडियो किसी फिल्म के सीन की तरह लग रहा है। फिल्म के हीरो की तरह दूल्हा घुटने के बल बैठकर अपनी दुल्हन के लिए गाना गाता है।
आप भी देखिए वीडियो
वीडियो में आप देखेंगे कि, दुल्हन अपनी एंट्री के लिए काफी उत्सुक दिख रही है। वहीं दूसरी ओर दूल्हा भी दुल्हन के आने का इंतजार कर रहा होता है। जैसे ही दुल्हन स्टेज के पास आती है, दूल्हा उसका हाथ पकड़कर स्टेज तक लाता है और फिर दूल्हा बॉलीवुड एक्टर गोविंदा का पॉपुलर सॉन्ग ‘मैं जोरू का गुलाम बनके रहूंगा’ पर घुटनों के बल बैठकर एक्सप्रेशन देते हुए दुल्हन के सामने नाचने लगता है। इस दौरान वहां मौजूद दूल्हे की सालियां जीजा जी का रोमेंटिक अंदाज देखकर खुशी से चिल्लाने लगती है।
View this post on Instagram
इंस्टाग्राम पर यह वीडियो mr_krishna_here_ नाम के अकाउंट द्वारा शेयर किया गया। पोस्ट होने क कुछ समय बाद ही यह वीडियो काफी वायरल होता दिख रहा है। बता दे की अब तक 65 हजार से ज्यादा लोग इसे लाइक कर चुके हैं। और कई लोगो ने इस वीडियो पर कमेंट भी किया है। एक यूजर ने लिखा, ‘मुझे ही ऐसा ही हसबैंड चाहिए।’ एक अन्य यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा, ‘बहुत लकी लड़की है, लेकिन कहीं इस लड़के की वाट न लगा दे’।

यह भी पढ़े: एक बेटी ने करवाई अपनी माँ की 50 साल के उम्र में दुबारा शादी,वीडियो हो रहा है जमकर वायरल