हिन्दू धर्म में धनतेरस को भी बहुत ही बड़ा त्योहार माना गया है। धनतेरस दीपावली के पहले आता है। इस दिन लोग घर में सुख-समृद्धि लाने के लिए सोना-चाँदी, स्टील, पीतल की कोई भी वस्तु जरूर ही खरीदते हैं। बता दें कि धनतेरस को धनत्रयोदशी भी कहा जाता है।
इसी दिन माता लक्ष्मी और कुबेर के साथ धनवंतरि भी प्रकट हुए थे
धनतेरस को लेकर शास्त्रों में कहा गया है कि जब समुद्र मंथन हो रहा था। तब धनतेरस के दिन ही इस समुद्र मंथन से माता लक्ष्मी और कुबेर के साथ धनवंतरि भी प्रकट हुए थे। जो कि स्वास्थ्य के देवता हैं। और शास्त्रों के अनुसार इन तीनों देवता के प्रकट होने कि खुशी में ही धनतेरस का त्योहार मनाया जाता है।

इन तीनों देवताओं को प्रसन्न करने के उपाय
शास्त्रों में धनतेरस के दिन माता लक्ष्मी, कुबेर और धनवंतरि को प्रसन्न करने के लिए कुछ विशेष उपाय बताएं गए हैं।
विशेष स्थान पर दियें जलाकर करें प्रसन्न
इन्हीं उपायों में से एक उपाय यह है कि आप अपने घर के कुछ विशेष स्थान पर दियें जलाकर इन तीनों देवताओ को प्रसन्न कर सकते हैं। और अपने घर में सुख-शांति के साथ-साथ अपार धन भी पा सकते हैं।

तो आईए जानते हैं कि कौन-कौन से हैं वो विशेष स्थान जहाँ पर आप धनतेरस के दिन दियें जलाकर माता लक्ष्मी, कुबेर और धनवंतरि को प्रसन्न कर सकते हैं।
इन सात जगहों पर जलाए दियें
1. धनतेरस के दिन आपको अपने पूजा घर में दीपक जरुर जलाना चाहिए। इस दिन पूजा घर में दिपक जलाना बहुत शुभ होता है। धनतेरस के दिन पूजा घर में दीपक जलाने से वास्तु दोष दूर होता है और घर में आर्थिक समृद्धि आती है।
2 धनतेरस की अगर आप रात के समय श्मशान घाट में जाकर वहाँ पर दीपक जलाते हैं तो यह भी आपके लिए शुभ रहेगा। शास्त्रों के अनुसार ऐसा करने से माता लक्ष्मी बहुत प्रसन्न होती हैं और उनकी कृपा से आपके जीवन में धन की वृद्धि होती है।
3 बता दें कि धनतेरस की रात कुबेर और तुला का पूजन करके वहाँ पर रातभर अखंड दीप जलाने से आपको सुख समृद्धि के साथ-साथ धन में भी अपार वृद्धि होगी।
4 इस दिन आप अपने घर की तिजोरी, दुकान का गल्ला, इत्यादि। जहाँ से पैसे आते हो या जहाँ आपने अपने धन को रखा हो ऐसे स्थान पर दीपक जलाना शुभ होता हैं।
5 आपको बता दें कि अगर आप धनतेरस की रात में कुएं की पाल पर आटे के सात दीपक बनाकर जलाते हैं तो आप पर हमेशा कुबेर और विष्णु की कृपा बनी रहेगी।
6 धनतेरस के दिन पीपल के वृक्ष के नीचे आटे के 11 दीपक बनाकर दियें जलाए और वहीं बैठकर श्रीसूक्त, विष्णु सहस्रनाम का पाठ करने से विष्णु-लक्ष्मी के साथ-साथ कुबेर की कृपा आपको प्राप्त होगी।
7 धनतेरस के दिन तुलसी, शमी, बरगद-नीम-पीपल की त्रिवेणी में दीपक जरुर जलायें। इससे आपको लाभ मिलेगा।