बॉलीवुड की सुपरस्टार अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा ने देश से लेकर विदेश तक में अपना नाम कमाया है। प्रियंका एक ऐसी शख्सियत बन चुकी है जो भारत सहित विदेशों में भी जानी जाती है। वह बॉलीवुड फिल्म करने के साथ-साथ हॉलीवुड फिल्मों में भी नजर आती है। प्रियंका चोपड़ा अब एक ऐसा नाम बन चुकी है जो दुनिया के कोने-कोने में जानी जाती है। आज हम आपको अपने इस आर्टिकल के माध्यम से प्रियंका चोपड़ा के इस बेबाक अंदाज से ही जुड़ी हुई एक किस्सा सुनाने जा रहे हैं।

बेबाकी से अपनी बात रखने के लिए जानी जाती है प्रियंका चोपड़ा
आपको बता दें कि प्रियंका चोपड़ा खुलकर अपनी बात दुनिया के सामने रखने के लिए भी जानी जाती है। प्रियंका चोपड़ा अपनी निजी जिंदगी से भी संबंधित हर सवाल का जवाब खुलकर देती है। वह अपनी निजी जिंदगी से जुड़ी चीजों को दुनिया के सामने रखने में बिल्कुल भी नहीं हिचकती है। प्रियंका चोपड़ा का अंदाज बिल्कुल ही बेबाक है।

करण जौहर के शो में पहुंचकर खोले अपने गहरे राज
आपको बता दें कि एक बार प्रियंका चोपड़ा करण जौहर के शो ‘कॉफी विद करण’ के पांचवें सीजन में पहुंची थी। जहां पर उन्होंने अपने पर्सनल लाइफ से जुड़े कुछ ऐसे राज खोले थे जिसे सुनकर हर कोई हैरान रह गया था। आइए जानते हैं कौन-कौन से राज खोले थे प्रियंका चोपड़ा ने अपनी निजी जिंदगी से संबंधित।
सोफे पर चढ़कर खोला था अपना राज
आपको बता दें कि प्रियंका ने अपने राज धड़ल्ले से करण जौहर के शो ‘कॉफी विद करण’ में सोफे पर चढ़कर खोले थे। दरअसल बात कुछ ऐसी थी की इस शो में करन प्रियंका के साथ ‘कॉफी शॉट्स राउंड’ खेल रहे थे। इस खेल में जवाब हां में होने पर एक शाॅट्स को गटकाना था।
करण जौहर के अधिकतर सवालों का जवाब हां में दिया
आपको बता दें कि इस खेल में प्रियंका ने बहुत सारे शॉट्स गटके थे। ऐसा हम इसलिए कह रहे हैं क्योंकि उन्होंने करण के अधिकतर सवालों का जवाब हां में दिया था। आइए जानते हैं क्या क्या सवाल किए थे करण जौहर ने प्रियंका चोपड़ा से।
ब्रेकअप के बाद एक्स-बॉयफ्रेंड को किया था किस
आपको बता दें कि करण जौहर ने प्रियंका चोपड़ा से सवाल करते हुए पूछा था कि, ‘क्या आपने ब्रेकअप के बाद अपने एक्स बॉयफ्रेंड को किस किया है?’ इस सवाल का जवाब देते हुए प्रियंका ने अपना सर हाँ में हिलाया था। वही जब करण ने उनसे दूसरा सवाल किया कि, ‘क्या आपने कभी फोन सेक्स किया है?’ इस सवाल का जवाब देते हुए भी प्रियंका ने अपना सर हाँ में हिलाया था।