क्या आप जानते हैं दुनिया के एक ऐसे गाँव के बारे में जहाँ चलते फिरते सो जाते हैं लोग कहीं पर भी, इसके पीछे की बजह हैं बेहद चौकाने वाली

आज हम आपको इस आर्टिकल के जरिए दुनियाँ के एक ऐसे विचित्र गांव के बारे में बताने जा रहे है जिसकी अजीबोगरीब कहानी सुन आप भी दंग रह जाएंगे। आपको बता दे की इस गांव के लोग अचानक कही भी सो जाते है। इससे भी ज्यादा हैरान करने वाली बात यह है की वह कुछ घंटो के लिए नहीं बल्कि कई-कई दिनों तक सोए रहते हैं। यह गांव अपने इस विचित्र आदत की वजह से चर्चा में है। आपको बता दे की यह गांव कजाकिस्तान में स्थित है। आपने सोने की आदत की वजह से इस गांव को स्लीपिंग हॉलो विलेज भी कहा जाता है।

लैडबाइबल की एक रिपोर्ट के मुताबिक कजाकिस्तान की राजधानी एस्टाना (Astana) से लगभग 370 कीलोमीटर दूर एक गांव है। इस गांव का नाम कलाची (Kalachi) है। यह गांव यहाँ के रहने वाले लोगों के की विचित्र आदतों की वजह से फेमस हैं। आपको बता दे की इस गांव के लोग कही भी अचानक सो जाते है।

know-about-the-strange-village-of-the-world-where-people-suddenly-fall-asleep

उन्हें इस बात का होश नहीं रहता है की वह कार चला रहे है या बाजार में शॉपिंग कर रहे है। उनके इस सोने की आदत की वजह से इस गांव की दुनिया में चर्चा हो रही है। बता दे की यहाँ साल 2013 से लेकर 2015 तक लगभग 160 से ज्यादा लोग इस बीमारी का शिकार हुए हैं। आप यह बात सुनकर हैरान होंगे की यहाँ के लोग ही नहीं बल्कि यहाँ के जानवर भी इस बीमारी के गिरफ्त में आ गए हैं।

नींद से उठने के बाद मर्दों को संबंध बनाने की होती थी इच्छा

कहा जाता है की इस गांव में रहने वाले लोग 5-6 दिन बाद नींद से जागते थे और नींद से उठने के बाद उन्हें किसी बात का होश नहीं रहता था। साल 2010 में एक महिला अचानक बाजार में शॉपिंग करते समय सो गई। तब डॉक्टर ने बताया था की उसे दौरा पड़ा था। मगर धीरे-धीरे यह मामले बढ़ने लगे।

know-about-the-strange-village-of-the-world-where-people-suddenly-fall-asleep

देखते-देखते 180 लोग इस नींद के बीमारी का शिकार हो गए। कई महिलाओं का कहना था की नींद से उठने के बाद उन्हें कुछ भी याद नहीं रहता। वहीं पुरुषों में एक विचित्र लक्षण देखने को मिला। मर्दों को नींद से उठने के बाद शारीरिक संबंध बनाने की तीव्र इच्छा होती थी।

यूरेनियम की वजह से हवा में पैदा हो रही थीं गैस

खबरों की मने तो वहां के लोगों को लगने लगा था कि गांव में भूत-प्रेत का साया है। और इस वजह से ऐसा हो रहा है। लेकिन साल 2015 में कजाकिस्तान सरकार ने यह दावा किया था कि उन्हें इस बीमारी के कारण का पता लग गया है। उन्होंने यह दावा किया कि गांव में सोवियत काल की यूरेनियम की सुरंग हैं जिसमें पानी भर जाने की वजह से एक केमिकल रिएक्शन हुआ और इस रिएक्शन की वजह सेकार्बन मोनोऑक्साइड गैस की मात्रा हवा में सामान्य रूप से 10 गुना ज्यादा बढ़ गई है।

know-about-the-strange-village-of-the-world-where-people-suddenly-fall-asleep

और इसी वजह से लोगों को नींद आ रही है। उनका कहना था कि रेडन जैसी अन्य दुर्लभ गैसों के लीक होने की वजह से लोगों को नींद आ रही है। मगर Nazarbayev विश्विद्यालय के एक प्रोफेसर ने साल 2020 में दावा किया कि कार्बन मोनोऑक्साइड इसका एक मात्रा कारण नहीं है।

यह भी पढ़े : वो इंसान जिन्होंने खुद को बदल लिया जानवर के रूप में! तस्वीरें देखकर आप भी हो जायेंगे हैरान।