कपूर खानदान में बीते कुछ दिनों से खुशियों का माहौल छाया हुआ है। पहले रणवीर और आलिया की शादी हुई। फिर करीना कपूर दूसरी बार मां बनी, और अब उसके बाद हाल ही में सोनम कपूर भी मां बनी है। जिसकी वजह से कपूर खानदान में एक बार फिर से नन्हे बच्चे की किलकारी गूंज उठी है। कपूर खानदान अब एक बार फिर जश्न में डूबा हुआ है। और अपने घर आए नन्हे मेहमान की जमकर खुशी मना रहा है।

कपूर खानदान में आया एक और नन्हा मेहमान
आपको बता दे कि 20 अगस्त को सोनम कपूर ने एक बेटे को जन्म दिया. सोनम कपूर के मां बनने की खबर से कपूर खानदान और आहूजा खानदान में खुशी की लहर दौड़ गई। हर कोई कपूर खानदान को बधाइयां दे रहा था। बता देगी सोनम कपूर के मां बनने की खुशी दोनों परिवारों ने बहुत ही धूमधाम से सेलिब्रेट किया।

सोनम कपूर ने दिया एक बेटे को जन्म
आपको बता दें कि सोनम कपूर ने साल 2018 में बिजनेसमैन आनंद अहूजा से शादी की थी। और इसी साल (यानी कि साल 2022) उन्होंने मार्च में अपने प्रेग्नेंट होने की खबर अपने फैंस के साथ साझा की थी। सोनम कपूर के प्रेग्नेंट होने के बाद सभी उनकी मां बनने का बेसब्री से इंतजार कर रहे थे। अब जब वह मां बनी है, तो हर कोई उन्हें दिल से ढेर सारी बधाइयां दे रहा है। उनके फैंस भी उनके मां बनने की खुशी जमकर मना रहे हैं। और उन्हें बहुत सारी दुआएं भी दे रहे हैं।
View this post on Instagram
प्रेगनेंसी के दौरान कराई थी मेटरनिटी फोटोशूट
आपको बता दे कि सोनम कपूर जब प्रेग्नेंट थी तब उन्होंने अपनी मेटरनिटी फोटोशूट करवाई थी। उन्होंने कई तरीके की अपनी मेटरनिटी फोटोशूट करवाई थी। जिसकी तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुई थी।
30 साल के बाद मां बनने की समस्याओं को लेकर सोनम कपूर ने कहा
बता दे कि सोनम जब प्रेग्नेंट थी तब उन्होंने वॉग मैगजीन को अपना एक इंटरव्यू दिया था। सोनम ने अपने इस इंटरव्यू में बच्चे के जन्म से लेकर 30 साल के बाद मां बनने वाली महिलाओं की समस्याओं को लेकर भी बात की थी। सोनम कपूर अपने प्रेगनेंसी के टाइम को काफी अच्छे तरीके से इंजॉय किया था। जिसकी गवाही उनके सोशल मीडिया अकाउंट पर की गई उनकी पोस्ट दे रही थी। बता दे कि सोनम कपूर के पति आनंद अहूजा भी उनकी प्रेगनेंसी के दौरान पूरे समय उनके साथ थे। सोनम के प्रेगनेंसी के दौरान दोनों अपनी तस्वीरें और वीडियो अपनी सोशल मीडिया अकाउंट पर डाला करते थे। जिसको उनके फैंस द्वारा काफी पसंद किया जाता था।