भारतीय सिंह इस समय बॉलीवुड का एक ऐसा नाम है जिसे हर कोई जानता है और दिलों जान से प्यार करता है। भारती सिंह के चाहने वालों की संख्या लाखों-करोड़ों में है। भारती अपने कॉमेडी के जरिए लाखों लोगों के चेहरों पर मुस्कान लाती है। लोग भारती सिंह को बहुत ही ज्यादा पसंद करते हैं। भारती सिंह की इस मुकाम तक पहुंचने की कहानी बिल्कुल भी आसान नहीं थी। यहां तक पहुंचने के लिए उन्हें काफी मुसीबतों का सामना करना पड़ा था।

आपको बता दे कि भारती सिंह के बारे आई हर एक छोटी से बड़ी खबर सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो जाती है। भारती सिंह अक्सर चर्चाओं का विषय बनी रहती है। बता दे कि एक बार फिर से भारती सिंह ने कुछ ऐसा कहा है, जिसकी वजह से वह मीडिया की सुर्खियों में छाई हुई है। आइए जानते हैं ऐसा क्या कहा है भारती सिंह ने।
मलाइका अरोड़ा के शो में पहुंची भारती सिंह
भारत की मशहूर कॉमेडियन भारती सिंह आए दिन किसी न किसी वजह से मीडिया की सुर्खियों में छाई रहती है। हाल ही में वह मलाइका अरोड़ा के शो ‘मूविंग इन विथ मलाइका’ में पहुंची। जहां उन्होंने अपना मोटापे का दर्द दुनिया के सामने रखा। आपको बता दें कि भारतीय सिंह मलाइका अरोड़ा के इस शो में अपने मोटापे पर बात करते हुए कहती है कि, उनके मोटापे को लेकर लोगों के कमेंट सुनकर वह रो पड़ती थी।

अपने मोटापे को लेकर भावुक नजर आई भारती
हाल ही में भारतीय सिंह मलाइका अरोड़ा के शो में पहुंची जहां पर उनके मोटापे को लेकर लोगों द्वारा किए गए कमेंट को जब मलाइका अरोड़ा ने पढ़ा। तब उसको सुनकर भारतीय सिंह रो पड़ी। हालांकि भारती सिंह ने ऐसे लोगों को अपने मजाकिया अंदाज से अच्छा जवाब भी दे दिया। मोटापे पर मलाइका अरोड़ा से बात करते हुए भारतीय सिंह बताती है कि किस तरह लोग उन्हें उनके मोटापे को लेकर रोल करते थे। इतना ही नहीं वह अपने घर में भी अपने मोटापे को लेकर बहुत सारी ताने सुनती थी।
View this post on Instagram
भारती ने कहा सिर्फ बाहर वाले ही नहीं घर वाले भी मारते थे ताना
जैसा कि आप जानते ही होंगे मलाइका अरोड़ा को भी उनके कपड़े, स्टाइल और ड्रेसिंग सेंस के लिए लोगों के द्वारा जमकर उपयोग किया जाता है। मलाइका अरोड़ा इन्हीं सब चीजों पर बात करते हुए भारतीय सिंह से कहती है कि, ‘जिस तरह से मैं ट्रोल होती हूं, उसी तरह आपको भी ट्रोल किया जाता है’. मलाइका के इस बात को सुनकर भारती कहती हैं- ‘मैं बाहर नहीं बल्कि घर पर भी ट्रोल हो चुकी हूं. खूब ताने सुने हैं. कभी आपने खाने में एक पराठा ज्यादा खा लिया, तो घरवाले तुरंत कहने लगते थे बस कर लड़कियां इतना नहीं खाती हैं. तेरी शादी नहीं होगी.’
View this post on Instagram
हर्ष से शादी को लेकर भी लोगों ने उड़ाया था मजाक
भारती ने अपनी बात को आगे बढ़ाते हुए कहा, ‘जब मैंने अपने रोका की फोटोज शेयर की तो लोगों ने खूब ट्रोल किया था. लोगों ने कमेंट किया कि अरे साइज देखा है अपना. ये असली कॉम्बिनेशन है हाथी और चीटी का. किसी की शादी पर लोग शुभकामनाएं देते हैं, लेकिन मुझे लोगों ने ऐसे कॉमेंट्स किए. मुझे बहुत दुख हुआ. वहीं कुछ लोगों ने कमेंट्स किए बच्चे से शादी कर ली. हर्ष को भी लोगों ने कमेंट्स किए कि तू अंधा है क्या कैसी लड़की से शादी कर रहा है?’
अपना दर्द बताते हुए भावुक नजर आई भारती सिंह
भारती सिंह की यह सारी बातें सुनकर मलाइका अरोड़ा भी काफी भावुक नजर आई। भारतीय भी अपनी यह बात बताते हुए काफी इमोशनल हो गई थी और उनकी आंखों से आंसू छलक पड़े थे। बता देगी भारती को रोता हुआ देख मलाइका ने उन्हें हग किया और उनको संभाला।
बता दे कि ट्रोलर्स को लेकर भारती सिंह कहती है कि, ‘एक शो होना चाहिए। जिसमें ट्रोल करने वाले सामने बैठे हो, ताकि उनकी सामने बजा सकें।’
यह भी पढें- चंद पैसों के लिए खुद को एक रशियन को बेच दिया था अंजली अरोड़ा ने! खुद ही किया इस बात खुलासा।