आपने रसना गर्ल का नाम तो सुना ही होगा। रसना के ऐड में दिखने वाली मासूम बच्ची का नाम तरुणी सचदेव है। रसना की ऐड में “आई लव यू” रसना बोलने वाली प्यारी सी बच्ची ने अपनी मासूमियत से सबको अपना दीवाना बना लिया था। मगर दुर्भाग्य से तरुणी महज 14 साल की उम्र में दुनिया को अलविदा कह गई। इस खबर ने सबको हैरान करके रख दिया था। आपको बता दे की तरुणी का जन्म मुंबई में 14 मई 1998 में हुआ था। उन्होंने महज 5 साल की उम्र से ही मनोरंजन इंडस्ट्री में काम करना शुरू कर दिया था।

वह अपने समय की सबसे सफल बाल कलाकार में से एक थी। उन्होंने छोटी सी उम्र में काफी प्रसिद्धि पा ली थी। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि तरुणी रसना, कोलगेट, आईसीआईसीआई बैंक, रिलायंस मोबाइल, एलजी कॉफी वाइट, गोल्ड विनर, शक्ति मसाला जैसे कई फेमस ऐड का हिस्सा रह चुकी है। तरुणी सचदेव के पिता हरेश सचदेव एक इंडस्ट्रियलिस्ट है। उनकी माँ गीता सचदेव मुंबई के इस्कॉन के राधा गोपीनाथ मंदिर की एक भक्त मंडली के सदस्य बन गई थी।

तरुणी ने भी मंदिर के कई त्योहारों में हिस्सा लिया था। आपको बता दे की ऐड फिल्म्स में काम करने के अलावा तरुणी स्टार प्लस के शो क्या आप पांचवी पास से तेज है में भी कंटेस्टेंट बनकर आ चुकी है। यह शो बॉलीवुड के बादशाह शाहरुख खान होस्ट किया करते थे। साल 2004 की मलयालम फिल्म “वेल्लिनक्षत्रम” से उन्होंने अपने फिल्म करियर की शुरुआत की थी। महज 14 साल की उम्र में ही यह प्रतिभाशाली कलाकार इस दुनिया को अलविदा कह गई।
आपको बता दे की 14 मई 2012 में तरुणी की एक प्लेन दुर्घटना में मौत हो गयी थी। बता दे की जिस दिन वह दुर्घटना का शिकार हुई थी उस दिन उनका जन्मदिन भी था। वह अपनी माँ गीता के साथ नेपाल जा रही थी। जिस विमान में तरुणी जा रही थी वह प्लेन क्रेस हो गया और तरुणी की मृत्यु हो गई।
आपको बता दे की तरुणी नेपाल जाने से पहले अपने दोस्तों से मिली उन्हें गले लगाया और बोली की मैं तुम लोगों से आखरी बार मिल रही हूँ। तरुणी को इस हादसे का पूर्वाभास हो गया था। उनके दोस्तों का कहना है की उससे पहले तरुणी ने कभी उन्हें गले से नहीं लगाया। तरुणी इस ट्रिप से कभी वापस नहीं लोटी।
इस खबर से इंडस्ट्री को भी बड़ा झटका लगा। सभी लोग इस खबर से काफी दुखी थे। उनके कई सहकलाकारों ने उनकी मृत्यु पर शोक व्यक्त किया। फ़िल्म इंडस्ट्री के लोगों के अनुसार, तरुणी न केवल एक अच्छी एक्ट्रेस थीं बल्कि एक ब्राइट स्टूडेंट भी थीं।