भारत की स्टार टेनिस प्लेयर सानिया मिर्जा और पाकिस्तानी क्रिकेटर शोएब मालिक खेल जगत के पॉवर कपल कहे जाते है। इनकी लव स्टोरी काफी दिलचस्प है। बता दे की सानिया मिर्जा और शोएब मलिक की शादी 12 अप्रैल 2010 को हुई थी। शोएब और सानिया की शादी के समय लोग काफी नाराज थे।
क्युकी शोएब पाकिस्तानी है और सानिया हिंदुस्तानी और दोनों देशो के राजनितिक संबंध ठीक नहीं है इस वजह से लोग उनके शादी के खिलाफ थे। मगर दोनों ने अपने दिल की सुनी और 10 अप्रैल 2010 को उन्होंने शादी रचा ली। साल 2018 में सानिया और शोएब पैरेंट बने। उनके बेटे इजहान का जन्म हुआ।

सानिया ने किया ऐसा पोस्ट
मगर शादी के 12 साल बाद उनके वैवाहिक जीवन में तनाव आने की खबर आ रही है। खबर यह भी है की सानिया और शोएब अलग-अलग रह रहे है। इतना ही नहीं यह भी कहा जा रहा है की यह दोनों कपल जल्द तलाक लेने वाले है। उनके तलाक की खबर ने तब जोर पकड़ ली जब सानिया ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक पोस्ट किया। इस पोस्ट के कैप्शन में लिखा था की ,’टूटे हुए दिल कहां जाते हैं? अल्लाह को खोजने के लिए’। इस पोस्ट को देख कर उनके फैन भी काफी चिंतित है।

इतना ही नहीं कुछ दिन पहले शोएब और सानिया के बेटे इजहान का बर्थडे था। अपने बेटे इजहान के बर्थडे सेलिब्रेशन के समय की कुछ तस्वीर शोएब ने साझा की। इस फोटो में शोएब और उनके बेटे है मगर सानिया उन तस्वीरों में कही नजर नहीं आ रही है। और न ही सानिया ने इजहान के बर्थडे की एक भी फोटो पोस्ट की है। इस वजह से यह अंदाजा लगाया जा रहा है की शोएब और सानिया के संबंध कुछ ठीक नहीं है।
क्या है उनके अलग होने की वजह ?
सानिया और शोएब के रिश्ते के बारे में जो भी अंदाजा लगाया जा रहा है इसमें कितनी सच्चाई है यह कहना कठिन है। इसके पीछे की असल वजह अब तक सामने नहीं आई है। मगर, पाकिस्तान की कुछ मीडिया रिपोर्ट्स का कहना है की शोएब मलिक ने अपने एक टीवी शो के दौरान सानिया के साथ कथित रूप से चीट किया। पाकिस्तानी मीडिया ने यह भी कहा है कि दोनों अब अलग हो गए हैं और पिछले कुछ समय से अलग-अलग रह रहे हैं।
यह भी पढ़े : इस भारतीय खिलाड़ी का आया अपने ही रिश्तेदार पर दिल रिश्ते में लगती थी बहन, परिवार थे उनके शादी के खिलाफ