छोटे नवाब सैफ अली खान और अमृता की लाडली बेटी ने बहुत ही कम समय में इंडस्ट्री में अपनी अलग पहचान बना ली है। उन्होंने फिल्म केदारनाथ से अपनी एक्टिंग करियर की शुरुआत की थी। जिसके बाद उन्हें सिंबा, लव आज कल, कुली नंबर वन जैसी फिल्मों में देखा गया। आपको बता दें की सारा अपने फिल्मों के अलावा अपनी लिंकअप की वजह से भी लगातार चर्चा में बनी रहती है। आज हम आपको इस आर्टिकल के जरिए सारा के कुछ बेहद चर्चित लिंकअप की खबर देंगे।
कृतिक आर्यन: इस लिस्ट में पहले स्थान पर है बॉलीवुड के सुपरस्टार कृतिक आर्यन। कार्तिक आर्यन ने अपने चार्म और एक्टिंग से लोगों को अपना दीवाना बना दिया है। एक समय में सारा और कार्तिक के अफेयर का चर्चा बॉलीवुड के गलियारों में जोरों पर था। सारा ने करण के शो “कॉफी विथ करण” में अपने और कार्तिक के डेटिंग की खबर को पक्का किया था। मगर बाद में दोनों के अलग होने की खबर आई।

सुशांत सिंह राजपूत: कार्तिक के अलावा सारा का नाम एक्टर सुशंत सिंह के साथ भी जुड़ा। अपने पहली फिल्म केदारनाथ के सेट पर दोनों करीब आए थे। केदारनाथ के शूटिंग के दौरान दोनों एक दूसरे को डेट करने लगे। दोनों को बहुत सारी जगहों साथ देखा जाता था। आज एक्टर शुसंत सिंह राजपूत हमारे साथ नहीं है।

हर्षवर्धन कपूर: बॉलीवुड अभिनेता अनिल कपूर के लाडले बेटे का भी नाम सारा के साथ जुड़ा। दोनों के सीक्रेटली डेट करने की खबर आई थी। इसके अलावा कई पार्टी में दोनों को साथ देखा गया। मगर हर्षवर्धन और सारा ने इस खबर पर अपनी पुस्टि नहीं दी।
ईशान खट्टर: शाहिद कपूर के छोटे भाई ईशान खट्टर का भी नाम सारा अली खान के साथ जुड़ा। मगर हमेशा इन दोनों ने अपने रिलेशन की बात को गलत बताया। उन्होंने कहा की वें एक दूसरे को बस अच्छा दोस्त मानते है।
वीर पहरिया: आपको बता दें की बॉलीवुड में कदम रखने से पहले सारा वीर पहरिया को डेट कर रही थी। दोनों की साथ वाली तस्वीर भी खूब चर्चा में रही। वें लोग बहुत जगह साथ स्पॉर्ट किए गए। मगर बाद में सारा ने वीर से ब्रेकअप कर लिया।