सुनील शेट्टी बॉलीवुड के जाने-मने अभिनेता है। सुनील शेट्टी एक्शन हीरो के रूप में जाने जाते है। लोग उन्हें अन्ना के नाम से भी जानते है। सुनील शेट्टी अपने फ़िल्मी करियर मे 110 से अधिक फिल्मो में काम कर चुके है। उनकी कुछ सुपरहिट फिल्मो में गोपी किशन, बलवान, मोहरा, कृष्णा, दिलवाले, अंत, रक्षक, बोर्डर, भाई, हेराफेरी, धडकन, वक्त हमारा है, हम हैं बेमिसाल, सुरक्षा, रघुवीर, गद्दार, टक्कर, एक था रजा, विश्वासघात जैसी फिल्मों का नाम शामिल है।
लेकिन आज जो किस्सा हम आपको बताने वाले है इससे आपको पता चल जाएगा की सुनील सेट्टी फिल्मो में ही नहीं बल्कि अपने निजी जीवन में भी एक अच्छे नायक है। आपको बता दे की साल 1996 में सुनील सेट्टी ने नेपाल की कुल 128 लड़कियों को जिस्मफरोशी के चंगुल से छुड़ाकर अपने घर पहुंचाया था। इन 128 लड़कियों के लिए वह मसीहा बनकर सामने आए।

नेपाल की 128 लड़कियों को छुड़ाकर सुरक्षित पहुंचाया घर
साल 1996 में अन्ना ने कुल 128 लड़की को जिस्मफरोशी के दलदल से बचाया था। मगर सुनील शेट्टी की महानता देखिए उन्होंने कभी भी इस बात का जिक्र तक नहीं किया। क्युकी उन्हें डर था की ऐसा करने से वह लड़कियाँ खतरे में पड़ सकती है। लेकिन इस घटना के 24 साल बाद यानी की साल 2020 में एक सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए यह खबर सामने आई।
बता दे की साल 1996 में मुंबई पुलिस ने मुंबई के कमाठीपुरा में रेड मारकर जिस्मफरोशी के दलदल में फंसी 456 लड़कियों को छुड़ाया। इनमे 14 साल से लेकर 30 साल तक की लड़कियां थी। इनमे से 128 लड़कियां नेपाल की रहने वाली थी। और इन लड़कियों में 50 % लड़कियां नाबालिक थी। आपको बता दे की नेपाल सरकार ने इन लड़कियों को अपने देश ले जाने से मना कर दिया था।

सरकार का कहना था की इन लड़कियों के पास बर्थ सर्टिफिकेट नहीं है और न ही नागरिकता का कोई प्रमाण है। इसके बाद सुनील सेट्टी ने इन लड़कियों की मदद की। उन्हें घर भेजने के लिए काठमांडू के टिकट बुक करवाए थे। उन्होंने ने इस बात का खास ध्यान रखा की यह लड़किया सुरक्षित अपने घर पहुंच जाए।
कैसे हुआ इस घटना का खुलासा
सुनील शेट्टी उन लड़कियों की मदद कर इतने सालो तक चुप थे क्युकी उन्हें डर था की पब्लिसिटी की वजह से लड़कियों को परेशानी झेलनी पड़ सकती है । इस बात की खबर सबको तब लगी जब उन 128 लड़कियों में शामिल चरिमाया तमांग (Charimaya Taman) ने Vice को दिए एक इंटरव्यू में यह खुलासा किया की सुनील शेट्टी ने उनकी जिंदगी बचाई है। चरिमाया अब एक एनजीओ चलाती है जो जिस्मफरोशी के शिकार हुई लड़कियों के हित के लिए काम करता है।
यह भी पढ़े: बॉलीवुड के यह 6 सितारें हो गए थे भरी जवानी में गंजेपन का शिकार,कराया हेयर ट्रांसप्लांट देखिये