कहते हैं न सुबह की शुरुआत अच्छी हो तो पूरा दिन अच्छा जाता हैं। यदि आपको भी अपने सुबह की शुरुआत सकारात्मक ऊर्जा के साथ करनी हैं तो सुबह उठ कर ये पांच काम जरूर करें। ज्योतिष शास्त्र की माने तो सुबह उठ कर यदि आप इन पांच कामों को करते हैं तो आपके घर में माँ लक्ष्मी की कृपा हमेशा बनी रहेगी।
इसके अलावा आपके घर में सकारात्मक ऊर्जा का भी संचार होगा। घर का माहौल खुशनुमा रहेगा तथा विद्या में भी वृद्धि होगी। तो चलिए जानते हैं क्या हैं यह पांच बातें जिनका पालन करके हम माँ लक्ष्मी को खुश कर सकते हैं।शास्त्रों के अनुसार सुबह उठ कर यदि हम ये पांच चीजें करते हैं तो इससे माँ लक्ष्मी खुश रहती हैं। माँ लक्ष्मी के साथ सरस्वती की भी कृपा हमपर बनी रहती हैं। जानते हैं क्या हैं यह 5 उपाय।

देवताओं को सुबह उठ करें प्रणाम
सुबह की शुरुआत अपने इष्ट देवता को नमन करके करना चाहिए। सुबह आँख खुलते ही सबसे पहले अपने हथेली के दर्शन करें। दोनों हथेली को देखते हुए इस मन्त्र का जरूर उच्चारण करें। यह मन्त्र हैं, “कराग्रे वसते लक्ष्मी, करमध्ये सरस्वती, करमुळे स्थितो ब्रह्मा प्रभाते कर दर्शनम्”। इस मंत्र का उच्चारण कर अपने हथेली को चेहरे पर फेर ले। इस मंत्र के उच्चरण से आपको माँ लक्ष्मी, माँ सरस्वती औऱ ब्रम्ह देव का आशीर्वाद प्राप्त होगा।

सूर्य को दें अर्घ्य
प्रातः काल स्नान करने के बाद ताँबे के लौटे में जल, लाल चंदन औऱ रोली डाल कर सूर्य को अर्घ्य दें। इस बात का अवश्य ध्यान रखें की सूर्य उदय के एक घंटे के भीतर ही सूर्य को अर्घ्य दें वरना आपको इसका फल नहीं मिलेगा।
तुसली में जल अर्पित करें
सुबह स्नान कर तुसली में जरूर जल अर्पित करें। ऐसा करने से आप पर माँ लक्ष्मी औऱ नारायण की कृपा होगी। घर में सुख-शांति आएगी। पैसों में बढ़ोतरी होगी।
माता-पिता से ले आशीर्वाद
माता-पिता हमारे लिए भगवान के समान हैं। उनकी वजह से हम इस दुनिया में आए हैं। इसलिए हमें अपने माता-पिता से आशीर्वाद लेना चाहिए। जो माता-पिता को रोजाना सुबह उठ कर प्रणाम करते हैं माँ लक्ष्मी का उस घर में बास होता है।
घर में छिड़के तुलसी का जल
यदि आपके घर में अशांति हैं। आपके कामों में लगातार विघ्न आती हैं तो ताँबे के लौटे में जल ले औऱ उसमें तुसली की कुछ पत्तियां डाल दें। थोड़ी देर बाद इस जल को पूरे घर में तथा घर के मुख्य द्वार पर छिड़क दें। इससे घर की नकारात्मक शक्तियों का नाश होता हैं। तथा घर में सुख-शांति आती हैं।
यह भी पढ़े: इन राशि वालों पर चल रहा है शनि की साढ़े साती का कष्टकारी चरण, जानिए कब मिलेगी मुक्ति