अपने समय का बेहद लोकप्रिय शो प्रतिज्ञा का नया सीजन जल्द आप सबको देखने को मिलेगा। बता दें की इस नए सीजन में पुराने सीजन के एक्टर, एक्ट्रेस भी नजर आने वाले है। पिछली बार प्रतिज्ञा की जेठानी के किरदार में नजर आई अभिनेत्री आलयका भी प्रतिज्ञा के इस नए सीजन में अपने अदाकारी के जलवे दिखाती नजर अएगी। आपको बता दें की प्रतिज्ञा 2 में नजर आने से पहले अलायशा लगभग 3 साल से टीवी इंडस्ट्री से दूर रही। उन्होंने टीवी से दूरी बनाने की एक बड़ी वजह बताई। चलिए जानते है आखिर क्यों वह इतने दिनों से इंडस्ट्री से रही दूर।

अलायशा ने बताया की वें एक समय एकता के टीवी सीरियल “परदेस में है मेरा दिल” कर रही थी। वहां पर उनके साथ काफी गलत व्यवहार हुआ था। उन्होंने आगे बताया की यहां पर स्पोर्ट्स दादा भी खुद को बहुत बड़ा मानते है। उन्होंने कहा की एकता मैम को तो इस बात का कोई अंदाजा नहीं है की उनके सेट पर लोगों के साथ कैसा व्यवहार किया जाता है। वहां पर मुख्य किरदार निभाने वाले एक्ट्रेस और एक्टर को बड़ी वैनिटी मिलती है जबकि सहायक कलाकार को एक गंदा सा रूम दें दिया जाता है। उन्होंने कहा की उन्हें यह व्यवहार बिलकुल पसंद नहीं आया।

इतना ही नहीं उन्होंने पैसे समय पर न मिलने की भी बात मीडिया को बताई। उन्होंने कहा की हमारे काम का पैसा तीन महीने बाद मिलता है। तब तक हमें खुद ही मैनेज करना परता है। उन्होंने कहा की हम भी समय पर आते है। काम में अपना 100% देते है फिर भी मेन एक्टर और हममें भेद-भाव क्यों?
अलायशा ने कहा की इतने दिन इंडस्ट्री से दूर रहने के बाद जब उन्हें प्रतिज्ञा 2 का ऑफर आया तो वें खुद को रोक नहीं पाई क्युकि यहां पर सबका व्यवहार अच्छा है। सेट का माहौल खुशनुमा है। यहां पर प्रतिज्ञा और कृष्णा के साथ जैसा व्यवहार होता है वैसा सबके साथ होता है। कोई भेद-भाव नहीं है।
यह भी पढ़े : आलिया मुझे रात भर सोने तक नहीं देती, रणबीर कपूर ने आलिया भट्ट का बेडरूम सीक्रेट किया लीक