कभी करोड़ों कमाने वाले क्रिकेटर विनोद काम्बली आज है खाने पीने के मोहताज, ड्रग्स के चक्कर में बिगड़ा था कैरियर

विनोद काम्बली पर आई आर्थिक तंगी पाई पाई के लिए हुए मोहताज़ हज़ार रुपए भी नहीं  है आमदनी…

विनोद काम्बली एक बेहतरीन बल्लेबाज़ हैं और क्रिकेट की दुनिया में खूब नाम कमाया है. विनोद काम्बली और क्रिकेट के भगवान सचिन तेंदुलकर दोनों ने अपना डेब्यू एक साथ किया था परंतु अब विनोद काम्बली बहुत ही तंग़हाली में अपना जीवन बिता रहे हैं। उनकी कमाई का एकमात्र स्रोत BCCI के द्वारा मिलने वाली पेंशन ही है. उसी से उनका गुज़ारा चल रहा है. कभी पिच पर गेंदबाज़ो के छक्के छुडाने वाले विनोद काम्बली लाखों की कमायी करते थे लेकिन अब काम की तलाश में दर-दर भटक रहे हैं.

महंगाई पड़ी टैलेंट पर भारी

विनोद काम्बली का जन्म 18 जनवरी 1972 में महाराष्ट्र के मुंबई में हुआ था. गुरु रमाकांत आचरेकर जो सचिन तेंदुलकर के उस्ताद वो भी विनोद काम्बली को सचिन से ज्यादा टेलेंटेड मानते थे. लेकिन इसे उपर वाले का खेल ही कहेंगे की आज सचिन तेंदुलकर आसमानों की उचाईयों को छू रहे हैं और विनोद काम्बली अर्श से फ़र्श पर आ गिरे है. Mid Day की एक रिपोर्ट की मानी जाए तो अब विनोद जी का खर्चा  BCCI (Board of Control for Cricket in India ) की पेंशन से चल रहा है इसमें इन्हें महीने के 30 हज़ार रुपये ही मिलते हैं. इसका मतलब विनोद की बस 1000 हजार रुपये ही रोजाना आये है  .

एक से डेढ़ मिलियन डॉलर का है नेट वर्थ

मीडिया रिपोर्टों की मानी जाये तो साल 2022 के डेटा के अनुसार, पूर्व क्रिकेटर विनोद काम्बली की सालाना आय अब बस 4 लाख रुपये ही रह गयी है, उनका टोटल नेट वर्थ 1-1.5 मिलियन डॉलर के बीच ही बचा है, कार कलेक्शन की बात करें तो उनके पास एक रेंज रोवर कार है और मुंबई में खुद का घर भी है लेकिन आज के समय में खर्चे इतने हैं की मुंबई जैसे आर्थिक केंद्र में जीवनयापन बहुत ही कठिन हो जाता है.

इसे भी पढ़िए : – सोशल मीडिया पर पहली बार सामने आयी धोनी की मृत गर्लफ्रेंड प्रियंका की फोटो,देखिये

Leave a Comment