सूर्या कुमार यादव की पत्नी ख़ूबसूरती के आगे बॉलीवुड की अभिनेत्रियाँ भी हैं फेल, देखिये

भारतीय टीम के नए उभरते सितारे और क्रिकेट प्रेमियों के दिलो की धड़कन बन चुके सूर्यकुमार यादव अब किसी भी परिचय के मोहताज नहीं हैं। अपने प्रदर्शन के दम पर उन्होंने अच्छे से अच्छे गेंदवाजो के छक्के छुड़ाए हैं और इस समय वो क्रिकेट की दुनिया पर राज कर रहे हैं। हाल ही में वेस्ट इंडीज के खिलाफ हुई सीरीज में अपने प्रदर्शन के दम पर ये विश्व में बल्लेबाजो की सूचि में दूसरे पायदान पर पहुंच गए।

क्रिकेट प्रेमियों के बीच मिस्टर 360 डिग्री के नाम से मसहूर हो चुके सूर्यकुमार यादव की तुलना साउथ अफ्रीका के विस्फोटक बल्लेबाज रहे ए बी डिविलियर्स से तक की जाने लगी हैं। सूर्य कुमार के काफी कम फैंस ही ये बात जानते हैं की सूर्य कुमार यादव की शादी हो चुकी हैं और वो शादी शुदा भी हैं। आइये हम आपको बताते हैं सूर्य कुमार यादव के वैवाहिक जीवन और उनकी पत्नी बारे में……

क्रिकेट की दुनिया में अपना रंग ज़माने वाले सूर्य कुमार यादव अपनी लव लाइफ में भी धमाल मचा चुके हैं। जी हाँ सही पढ़ा आपने सूर्या कुमार यादव की एक खूबसूरत सी पत्नी हैं जिनको उन्होंने 5 साल तक लगातार डेट करने के बाद शादी की थी। सूर्या की खूबसूरत पत्नी का नाम देविशा सेट्ठी हैं। खूबसूरती के मामले में देविशा बॉलीवुड की किसी भी अभिनेत्री से कम नहीं हैं। हाँ ये बात अलग हैं की सूर्या की पत्नी के बारे में लोगो को अभी इतना पता नहीं हैं। सूर्या कुमार के साथ 5 साल तक रिलेशनशिप में रहने के बाद उनकी पत्नी बनी देविशा और सूर्या की लव स्टोरी किसी फ़िल्मी लव स्टोरी से कम नहीं हैं।

साउथ से ताल्लुक रखने वाली देविशा को शुरू से ही डांस का बहुत शौक रहा हैं और वो कॉलेज के दिनों में होने वाली डांस प्रतियोगिताओ में बढ़ चढ़ के हिस्सा लेती थी। ऐसी ही एक परफॉरमेंस के दौरान जब सूर्या की नजर देविशा पर पड़ी तो वो उन्हें पहेली नजर में ही अपना दिल दे बैठे थे। इस प्रकार सूर्या और उनकी पत्नी देविशा की पहली मुलाकात कॉलेज में ही हुई थी। इसके बाद दोनों का प्यार परवान चढ़ता हैं और दोनों एक दूसरे के साथ 5 साल की लम्बी रिलेशनशिप के बाद शादी कर लेते हैं।

इसके बाद 29 मई 2016 को दोनों ने शादी करने का फैंसला लिया तब से दोनों ख़ुशी ख़ुशी अपने वैवाहिक जीवन का निर्वाह कर रहे हैं। सूर्य कुमार यादव अपनी पत्नी के साथ अपने रोमांटिक फोटो अपने सोशल मीडिया हैंडल पर आये दिन ही शेयर करते रहते हैं और अपनी पत्नी से प्यार जताने का कोई भी मौका हाथ से जाने नहीं देते।

Leave a Comment