सबसे कम उम्र में दोहरा शतक लगाने वाले क्रिकेटर ईशान किशन की है ऐसी शानदार लाइफ, जानिए कितनी है नेट वर्थ

भारतीय युवा क्रिकेटर ईशान किशन इन दिनों काफी चर्चा में है। अपनी शानदार बल्लेबाजी से उन्होंने लोगों का दिल जीता है। ईशान किशन वनडे क्रिकेट में सबसे तेज़ शतक लगाने वाले और सबसे कम उम्र के दोहरा शतक लगाने वाले क्रिकेटर बन गये हैं। इसके साथ ही वो वनडे क्रिकेट में दोहरा शतक लगाने वाले भारत के चौथे बल्लेबाज़ बन गए हैं। आपको बता दें की मूल रूप से ईशान किशन बिहार के है। मगर वह झारखण्ड के लिए घरेलु क्रिकेट खेलते है। आपको बता दें की साल 2016 के अंडर 19 वर्ल्ड कप में वह भारतीय टीम के कप्तान भी रह चुके है।

ishan-kishan-net-worth-2022

उनके शानदार प्रदर्शन की वजह से उन्हें IPL में ‘गुजरात लॉयंस’ ने ख़रीद लिया था। इसके बाद साल 2022 में वह मुंबई इंडियंस के लिए खेले थे। ‘मुंबई इंडियंस’ ने ईशान किशन को 15.25 करोड़ रुपये में ख़रीदा था। उन्हें टीम इंडिया में भी खेलने का मौका मिला। अपने शानदार प्रदर्शन से उन्होंने हमेशा लोगों का दिल जीता। महज 24 साल की उम्र में उन्होंने काफी ज्यादा दौलत और शोहरत कमा ली है। आज हम आपको बताने जा रहें है की ईशान किशन की नेट वर्थ कितनी है।

 

 

ईशान किशन की नेट वर्थ

आपको बता दें की भारतीय क्रिकेट टीम के खिलाड़ी की सलाना इनकम 7 करोड़ रूपए आंकी गई है। वो आईपीएल खेलकर हर साल 15 करोड़ रुपये से अधिक की कमाई कर रहे हैं। इसमें ब्रांड एंडोर्समेंट की कमाई भी शामिल है। आपको बता दें की जब वह टीम इंडिया के लिए खेलते है तो उन्हें वनडे के 6 लाख रुपये, जबकि T20 मैच के 3 लाख रुपये मिलते हैं। इंडिया टुडे की एक रिपोर्ट के अनुसार, वर्तमान में ईशान किशन की नेट वर्थ 45 करोड रुपये बताई जा रही है।

ishan-kishan-net-worth-2022

ईशान किशन के पास है महंगी गाड़ियों का कलेक्शन

आपको बता दें की ईशान किशन को महंगी गाड़ियों का भी बहुत शौक है। उनके पास करोड़ो की गाड़ी और महंगी घड़ियों का शानदार कलेक्शन है। ईशान के पास BMW 5 Series, Ford Mustang और Mercedes Benz C-Class जैसी लक्ज़री गाड़ियों का कलेक्शन है।

ishan-kishan-net-worth-2022

 

10 करोड़ का शानदार घर

ईशान किशन का पटना में आलीशान घर है। जिसकी कीमत लगभग 10 करोड़ रूपए बताई गई है। आपको बता दें की ईशान किशन ने रियल एस्टेट में भी काफी इन्वेस्ट किया है।

ishan-kishan-net-worth-2022

ईशान अदिति हुंडिया को कर रहें है डेट

अपने खेल के अलावा ईशान अदिति हुंडिया के साथ डेटिंग के खबर की वजह से भी चर्चा में रहते है।आपको बता दें की अदिति हुंडिया अदिति 2017 में ‘मिस इंडिया कॉन्टेस्ट’ में फ़ाइनिलिस्ट रह चुकी हैं। इतना ही नहीं 2018 में उन्होंने ‘मिस सुपरनेशनल इंडिया’ का ख़िताब भी अपने नाम किया है।

ishan-kishan-net-worth-2022

वो कई म्यूजिक वीडियोज़ और विज्ञापनों में भी नज़र आ चुकी हैं। आपको बता दें की जब भी ईशान अच्छा प्रदर्शन करते है। अदिति को ईशान का सपोर्ट करते देखा जाता है। ईशान और अदिति की साथ वाली कई फोटोज भी सामने आ चुकी है।

यह भी पढ़े: ईशान किशन की गर्लफ्रेंड की हॉटनेस के आगे बॉलीवुड की बड़ी-बड़ी अभिनेत्रियों भी पानी माँगती हैं, देखिए तस्वीर