इस साल रिलीज़ होने वाली 10 सबसे धाँसू और बड़े बजट की फ़िल्में जिनका सबको हैं इतेज़ार

साल 2022 फिल्म इंडस्ट्री के लिए मिला-जुला रहा। कुछ फ़िल्में बॉक्स ऑफिस पर असफल रही। इन फिल्मों की लिस्ट में ‘लाल सिंह चड्ढा’, सम्राट पृथ्वीराज’ और ‘राधे श्याम’ जैसी कई बड़े बजट की फ़िल्में आती है। जो की बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह पिट गई। ब्रह्मास्त्र पार्ट वन : शिवा’,’RRR’ और ‘KGF Chapter 2’ जैसी फ़िल्में सफल रही। इन फिल्मों ने बॉक्स ऑफिस की लाज रख ली। अब सभी की नजर साल 2023 पर है। क्युकी इस साल बड़ी बजट की कई फ़िल्में आने वाली है। यह फ़िल्में बॉक्स ऑफिस पर क्या कमाल दिखाने वाली है यह आने वाला वक्त बताएगा। आज हम आपको इन बिग बजट की 10 फिल्मों के बारे में बताने जा रहे है। देखिए कौन-कौन सी फ़िल्में है इस लिस्ट का हिस्सा।

वारिसू

250 करोड़ रूपए की बजट से बन रही फिल्म वारिसू 13 जनवरी 2023 को रिलीज होने वाली है। वामसी पैदीपल्ली के निर्देशन में बनी इस फिल्म में विजय लीड रोल में है। इसके अलावा इस फिल्म में रश्मिका मांदना और जयसुधा भी अहम भूमिका निभा रही है। यह फिल्म तमिल के अलावा हिंदी तेलुगु, कन्नड़ और मलयालम भाषा में भी रिलीज की जाएगी।

these-10-big-budget-films-are-going-to-release-in-2023-see-list

पठान

23 जनवरी 2023 को रिलीज होने वाली इस फिल्म का कूल बजट 250 करोड़ रूपए है। सिद्धार्थ आनंद के निर्देशन में बनी इस फिल्म से शाहरुख खान 4 साल बाद बड़े पर्दे पर लीड रोल में नजर आएंगे। इस फिल्म में शाहरुख खान के अलावा दीपिका पादुकोण और जॉन अब्राहम भी नजर आने वाले है।

top 10 most awaited movie of 2023

किसी का भाई किसी की जान

सलमान खान की यह फिल्म 12 अप्रैल 2023 को बड़े पर्दे पर दस्तक देगी। बता दे की इस फिल्म की कूल बजट 90 करोड़ रूपए है। इस फिल्म में सलमान के अलावा पूजा हेगड़े, शहनाज गिल, वेंकटेश, सिद्धार्थ निगम और पलक तिवारी अहम भूमिका में नजर आने वाले है।

top 10 most awaited movie of 2023

जेलर

नेल्सन दिलीप कुमार निर्देशित ‘जेलर’ पैन इंडिया फिल्म है, जिसमें साउथ सिनेमा के सुपरस्टार रजनीकांत लीड रोल में नजर आएंगे। यह फिल्म 14 अप्रैल 2023 को रिलीज की जाएगी। इस फिल्म की कूल बजट 100 करोड़ रूपए है। तमिल भाषा की इस फिल्म को तेलुगु, हिंदी, कन्नड़ और मलयालम में भी रिलीज किया जाएगा।

top 10 most awaited movie of 2023

पोन्नियिन सेल्वन-2

‘पोन्नियिन सेल्वन-2’(‘PS-2’) मणि रत्नम द्वारा निर्देशित फिल्म है। जिसका पहला पार्ट साल 2022 में रिलीज हुआ था। इस फिल्म में चियान विक्रम, कार्थी, जयम रवि और ऐश्वर्या राय मुख्य किरदार में दिखाई देंगे। बता दे की यह फिल्म 28 अप्रैल 2023 को रिलीज की जाएगी। इस फिल्म की बजट 250 करोड़ रूपए है।

top 10 most awaited movie of 2023

जवान

शाहरुख खान की जवान 2 जून 2023 को बड़े पर्दे पर रिलीज की जाएगी। इस फिल्म का कूल बजट 200 करोड़ रूपए है। इस फिल्म में सॉउथ की फेमस एक्ट्रेस नयनतारा भी मुख्य भूमिका में नजर अएगी।

these-10-big-budget-films-are-going-to-release-in-2023-see-list

आदिपुरुष

साल 2023 में सॉउथ के सुपरस्टार प्रभास की फिल्म आदिपुरुष भी आने वाली है। इस फिल्म का निर्देशन ओम राउत ने किया है। इस फिल्म का कूल बजट 650 करोड़ रूपए है। इस फिल्म में प्रभास के साथ कृति सेनन और सैफ अली खान मुख्य भूमिका में है।

these-10-big-budget-films-are-going-to-release-in-2023-see-list

एनिमल

रणबीर कपूर स्टारर फिल्म एनिमल 11 अगस्त 2023 को रिलीज होने वाली है। इस फिल्म की कूल बजट 140 करोड़ रूपए है। इस फिल्म का निर्देशन ‘कबीर सिंह’ फेम संदीप रेड्डी वांगा ने किया है। रणबीर कपूर के अलावा अनिल कपूर और रश्मिका मांदना भी इस फिल्म में नजर आने वाले हैं।

these-10-big-budget-films-are-going-to-release-in-2023-see-list

टाइगर 3

सलमान खान की ‘टाइगर 3’ 2012 में आई ‘एक था टाइगर’ और 2017 में रिलीज हुई ‘टाइगर जिंदा है’ की सीक्वल है, इस फिल्म में कटरीना कैफ भी मुख्य भूमिका में दिखाई देंगी। यह फिल्म 10 नवंबर 2023 को रिलीज होगी। इस फिल्म की टोटल बजट 225 करोड़ रूपए है।

these-10-big-budget-films-are-going-to-release-in-2023-see-list

पुष्पा 2: दी रूल

पुष्पा 2:दी रूल भी साल 2023 में रिलीज होने वाली है। इस फिल्म का टोटल बजट 450 करोड़ रूपए है। इस फिल्म का पहला पार्ट पुष्पा:दी राइज साल 2020 आई थी। यह फ़िल्म बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त हिट साबित हुई थी। इस फिल्म का गाना भी सुपर-डुपर हिट रहा था। फिल्म में आलू अर्जुन और रश्मिका मांदना मुख्य भूमिका में नजर आए थे।

these-10-big-budget-films-are-going-to-release-in-2023-see-list

यह भी पढ़े: दीपिका पादुकोण, “भाई जान” सलमान की एक नहीं बल्कि कई फिल्मों को कर चुकी है ना,वजह जानकर आप रह जाएंगे दंग