पंकज कपूर बॉलीवुड के जाने-माने एक्टर है। वह अपनी दमदार एक्टिंग के लिए जाने जाते है। उन्होंने कई प्रचलित टीवी सेरिअल्स और फिल्मों अपनी दमदार एक्टिंग का लोहा मनवाया है। हाल में पंकज कपूर फिल्म ‘जर्सी’ में नजर आए थे। इस फिल्म में उनके बेटे शहीद कपूर लीड एक्टर थे। अभिनेता पंकज कपूर अपनी दमदार एक्टिंग के लिए तो जाने ही जाते है।
इसके अलावा पंकज अपनी निजी जीवन को लेकर भी लगातार सुर्खियों में रहते है। आपको बता दे की पंकज कपूर ने दो शादियां की है। उन्होंने पहली शादी नीलिमा आजिम से की है। और उनकी दूसरी शादी सुप्रिया पाठक से हुई है। आपको बता दे की पंकज कपूर की पहली पत्नी नीलिमा आजीम बेहद खूबसूरत है। आज हम पंकज कपूर की दिलचस्प लव लाइफ के बारे में आपको बताने जा रहे है।

आपको बता दे की पंकज की पहली पत्नी का नाम नीलिमा आजीम है। पंकज और नीलिमा की मुलाकात तब हुई जब पंकज थिएटर करते थे। और नीलिमा डांसिंग के फिल्ड में अपना करियर बनाना चाहती थी। आपको बता दे की नीलिमा कमाल की कथक डांसर है। धीरे-धीरे नीलिमा और पंकज अच्छे दोस्त बन गए। और यह दोस्ती कब प्यार में बदल गई यह बात उन्हें भी पता नहीं चल पाई। उसके बाद दोनों ने शादी करने का फैसला ले लिया। साल 1975 में दोनों ने शादी रचा ली।

साल 1981 में नीलिमा ने बेटे शादी कपूर को जन्म दिया। मगर शहीद के जन्म के कुछ दिन बाद नीलिमा और पंकज के बिच का फासला बढ़ने लगा। दोनों के बिच लड़ाई-झगड़े होने लगे। अंत में साल 1984 में नीलिमा और पंकज एक दूसरे से अलग हो गए। उसके बाद नीलिमा शहीद कपूर के साथ दिल्ली में रहने लगी।
नीलिमा और पंकज के तलाक के बाद पंकज के लाइफ में सुप्रिया पाठक आई। दोनों की पहली मुलाकात एक फिल्म सेट पर हुई। आपको बता दे की जब सुप्रिया त्रिपाठी पंकज कपूर से मिली थी तब उनका भी तलाक हो चूका था। धीरे-धीरे दोनों एक दूसरे को पसंद करने लगे। मगर पंकज और सुप्रिया ने शादी करने में कोई जल्दी नहीं की। दोनों ने एक दूसरे को टाइम दिया। कई मुलाकात के बाद दोनों ने शादी के बंधन में बांधने का फैसला ले लिया।
इस शादी से किसी को भी एतराज नहीं था। मगर सुप्रिया पाठक की माँ उनकी शादी से खुश नहीं थी। वह इस शादी के खिलाफ थी। मगर सुप्रिया ने अपना फैसला नहीं बदला। उन्होंने अपने माँ के खिलाफ जाकर पंकज से साल 1989 में शादी रचा ली। मगर शादी के कुछ समय बाद ही सुप्रिया की माँ ने पंकज को अपना लिया। पंकज और सुप्रिया दो बच्चों के माता-पिता है। उनकी बेटी का नाम सना और बेटे का नाम रुहान कपूर है। सुप्रिया का शहीद कपूर के साथ भी अच्छा रिश्ता है।