बॉलीवुड के इन सितारों ने अपने माँ-बाप के मर्जी के खिलाफ, घर से भागकर रचाई शादी। देखिए कौन-कौन से सितारें है इस लिस्ट का हिस्सा

लोग प्यार में सारी हदे पार करने की क्षमता रखते है। अपने प्यार को पाने के लिए व्यक्ति कुछ भी कर सकता है। बॉलीवुड के सितारें भी किसी से अलग नहीं है। आज हम आपको इस आर्टिकल के जरिए बॉलीवुड के ऐसे सितारें का नाम बताने जा रहे है जो अपने प्यार की वजह से अपने घर वालों के खिलाफ हो गए। जब इनके घर वाले उनकी शादी के लिए नहीं माने तो इन सितारों ने घर से भागकर शादी कर ली।

पद्मिनी कोल्हापुरी और प्रदीप शर्मा

अपने ज़माने की मशहूर अभिनेत्री पद्मिनी कोल्हापुरी को प्रदीप शर्मा से प्यार हो गया। जब उनके माता-पिता उन दोनों की शादी के लिए नहीं माने तब पद्मिनी कोल्हापुरी ने घर से भाग कर प्रदीप शर्मा से शादी कर ली। दोनों 14 अगस्त 1986 को शादी के बंधन में बंधे।

these-bollywood-stars-ran-away-from-home-and-married-see-list

शशि कपूर और जेनिफर

इस लिस्ट में बॉलीवुड अभिनेता शशि कपूर का नाम भी शामिल है। शशि कपूर को एक विदेशी लड़की जेनिफर से प्यार हो गया। जेनिफर और शशि कपूर साल 1956 में कोलकाता में मिले थे। दोनों को एक दूसरे को पसंद करने लगे। मगर उनके परिवार उनके शादी के खिलाफ थे। मगर दोनों ने साथ रहने का फैसला कर लिया था। जेनिफर अपना घर छोड़कर मुंबई आ गयी। साल 1958 में दोनों ने शादी कर ली।

these-bollywood-stars-ran-away-from-home-and-married-see-list

भाग्यश्री और हिमालय दासानी

भग्यश्री ने ‘मैंने प्यार किया’ से बॉलीवुड में धमाकेदार एंट्री की थी। फिल्म के रिलीज़ होते ही वह रातों-रात स्टार बन गई। मगर अपनी पहली फिल्म के बाद ही भाग्यश्री ने हिमालय दासानी से शादी कर ली। आपको बता दे की भाग्यश्री के परिवार वाले उनके शादी के खिलाफ थे। यही वजह है की भाग्यश्री ने महज 21 साल की उम्र में अपना घर छोड़ दिया और हिमालय के साथ शादी के बंधन में बंध गई।

these-bollywood-stars-ran-away-from-home-and-married-see-list

आमिर खान और रीना दत्ता

आमिर खान भी इस लिस्ट का हिस्सा है। आमिर खान और उनकी पहली पत्नी रीना दत्ता का धर्म अलग था। रीना हिन्दू है जबकि आमिर मुसलमान है। इस वजह से उनके घर वाले उनकी शादी के खिलाफ थे। मगर दोनों ने अपने घर वालों के खिलाफ जाकर घर से भागकर शादी रचाई।

these-bollywood-stars-ran-away-from-home-and-married-see-list

शक्ति कपूर और शिवांगी कपूर

शक्ति कपूर ने पद्मिनी कोल्हापुरी की बहन शिवांगी कोल्हापुरी से शादी की। दोनों ने साल 1980 में सीक्रेट डेटिंग करना शुरू किया। डेटिंग के दो साल बाद दोनों ने शादी करने का फैसला लिया। मगर उनके घर वाले इस शादी के खिलाफ थे। इस वजह से दोनों ने भागकर एक दूसरे से शादी कर ली।

these-bollywood-stars-ran-away-from-home-and-married-see-list

शम्मी कपूर और गीता बाली

शम्मी कपूर की पहली मुलाकात गीता बाली से साल 1955 में ‘मिस कोका-कोला’ के सेट पर हुई थी। गीता बाली अपने ज़माने की जानी-मानी एक्ट्रेस थी। धीरे-धीरे दोनों को एक दूसरे से प्यार हो गया। मगर कपूर खानदान को उनका रिश्ता मंजूर नहीं था। इस वजह से दोनों ने साल 1995 में एक मंदिर में शादी कर ली।

these-bollywood-stars-ran-away-from-home-and-married-see-list

यह भी पढ़े: टीवी की मशहूर अभिनेत्री श्वेता तिवारी के पहले पति का हुआ ऐसा हाल,दो वक्त की रोटी तक के नहीं है पैसे