यह है शनि देव की तीन सबसे प्रिय राशियाँ, नए साल पर शनि के कृपा से इस राशि के जातकों पर बरसेगा धन

शनि देव को न्याय का देवता कहा जाता है। ऐसा कहा जाता है कि शनिदेव जिस पर प्रसन्न होते हैं, उसे रंक से राजा बना देते हैं। लेकिन यदि किसी व्यक्ति पर शनिदेव की क्रूर दृष्टि पड़ती है, उस व्यक्ति को संकट का सामना करना पड़ता है। उनकी मुसीबतें बढ़ने लग जाती है। ऐसा कहा जाता है की वह हमेशा हमारे कर्मो के हिसाब से हमे फल देते हैं। शनि की गोचर, शनि की साढ़ेसाती और शनि की महादशा जीवन में अनेक परिवर्तन लाती है।

आपको बता दे की शनि एक राशि में ढाई वर्ष तक रहता है। 12 राशियों में कुछ ऐसी राशियाँ भी है जो शनि देव को बहुत प्रिय है। आज हम आपको तीन ऐसी राशियों के बारे में बताने जा रहे है जो शनि देव को बहुत प्रिय है। उनपर शनि देव की हमेशा कृपा रहती है। तो चलिए जानते है कौन सी ऐसी तीन राशियाँ जो शनि देव को है सबसे प्रिय। बता दे की शनि के कृपा आने वाला साल इन राशियों के लिए काफी शुभ साबित होगा।

these-are-the-three-most-loved-zodiac-signs-of-shani-devon-the-new-yearwith-the-grace-of-shani-people-of-this-zodiac-will-be-showered-with-wealth

तुला राशि

पहले नंबर पर जो राशि आती है उसका नाम है तुला राशि। तुला एक भाग्यशाली राशि है। तुला राशि का स्वामी शुक्र है। तुला राशि के जातकों के लिए शनि हमेशा शुभ होता है। आपको बता दे की तुला राशि वाले स्वभाव से विनम्र होते है। ये विवादों से दूर रहना पसंद करते है। तथा संतुलित जीवन जीते है। आपको बता दे की तुला राशि में शनि उच्च होता है। शनि देव की तुला राशि पर कृपा रहती है। शनि देव की कृपा से तुला राशि के जातकों को अपार धन-दौलत प्राप्त होता है।

these-are-the-three-most-loved-zodiac-signs-of-shani-devon-the-new-yearwith-the-grace-of-shani-people-of-this-zodiac-will-be-showered-with-wealth

कुंभ राशि

आपको बता दे की कुंभ राशि के स्वामी शनि देव ही है। इस वजह से उनपर शनि देव की विशेष कृपा होती हैं। आपको बता दे की कुंभ राशि के जातक सीधे और शांत स्वभाव के होते है। वह अपने रिश्तों के प्रति काफी ईमानदार होते है। आपको बता दे की इस राशि के जातकों पर शनि देव काफी ज्यादा मेहरबान रहते है। शनि देव की कृपा से कुंभ राशि वालों को धन-दौलत की कमी नहीं होती है।

these-are-the-three-most-loved-zodiac-signs-of-shani-devon-the-new-yearwith-the-grace-of-shani-people-of-this-zodiac-will-be-showered-with-wealth

मकर राशि

कुंभ राशि की ही तरह मकर राशि के भी स्वामी शनि ही है। वस वजह से मकर राशि पर भी शनि देव की कृपा रहती है। जब भी मकर राशि पर शनि की साढ़ेसाती या ढैय्या लगी होती है तब शनिदेव इस राशि के जातकों को ज्यादा कष्ट नहीं देते हैं। मकर राशि पर शनि की शुभ दृष्टि होने का सबसे शुभ फल इसी राशि के जातकों पर होता है।

these-are-the-three-most-loved-zodiac-signs-of-shani-devon-the-new-yearwith-the-grace-of-shani-people-of-this-zodiac-will-be-showered-with-wealth

यह भी पढ़े: माँ लक्ष्मी को प्रसन्न करने के लिये सुबह उठ के जरूर करें ये पांच काम मिलेगी इतनी तरक्की और आयेगा छप्पड़ फाड़ के पैसा