Viral video : धोनी का डांस देखकर पागल हुए लोग हार्दिक पंडाया के साथ मिलकर लगायी डांस फ़्लोर पर आग

भारत और दुनिया के सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज महेंद्र सिंह धोनी की आज भी अच्छी खासी फैन फॉलोइंग है। भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान और इंडिया को दो बार वर्ल्ड कप जिताने वाले महेंद्र सिंह धोनी के लोकप्रियता आज भी कोई कमी नहीं आई है। महेंद्र सिंह धोनी आईपीएल की टीम चेन्नई सुपर किंग्स के भी कप्तान है। आज भी फैंस धोनी के हर खबर को बड़ी ही उत्सुकता के साथ जानना चाहते हैं। धोनी के बारे में आई हर एक खबर सोशल मीडिया पर जमकर वायरल होती है।

video-of-dhonis-dance-move-went-viral

डांस मूव करते धोनी का विडियों हुआ वायरल

आज हम आपको धोनी से संबंधित एक ऐसी ही खबर के बारे में बताने जा रहे हैं। जो इस समय सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही है। आपको बता दें कि धोनी का जो वीडियो इस समय सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। उसमें महेंद्र सिंह धोनी डांस करते हुए नजर आ रहे हैं। धोनी के डांस मूव्स को देखकर हर कोई उनका दीवाना हो रहा है। धोनी के इस वायरल वीडियो को इस समय सोशल मीडिया पर जमकर प्यार मिल रहा है। आइए देखते हैं धोनी का यह वायरल वीडियो।

 

View this post on Instagram

A post shared by Chennai Super Kings (@chennaiipl)

पत्नी के संग रोमांस करते दिखे धोनी

आपको बता दें कि इस समय महेंद्र सिंह धोनी दुबई में है। धोनी के साथ उनकी पत्नी साक्षी भी मौजूद है। वहीं की एक पार्टी का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। जिसमें महेंद्र सिंह धोनी अपनी पत्नी साक्षी के साथ रोमांस करते हुए दिख रहे हैं। साथ ही साथ वह हार्दिक पांड्या, कुणाल पांड्या और इशान किशन के साथ भी डांस करते हुए दिख रहे हैं।

video-of-dhonis-dance-move-went-viral

चेन्नई सुपर किंग्स ने शेयर किया धोनी का विडियों

आपको बता दें कि धोनी का वायरल होता यह वीडियो और तस्वीर चेन्नई सुपर किंग्स के इंस्टाग्राम हैंडल के द्वारा शेयर की गई थी। जिसमें धोनी अपनी पत्नी के साथ हाथ में हाथ लिए एक दूसरे को निहार कर डांस करते हुए दिख रहे हैं। वहीं एक अन्य वीडियो में वह हार्दिक पांड्या और ईशान किशन के साथ भी डांस में करते हुए दिख रहे हैं।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Chennai Super Kings (@chennaiipl)

धोनी ने अपने डांस मूव से लोगों को किया दिवाना

आपको बता दें कि साक्षी ने भी अपने इंस्टाग्राम पर इस पार्टी का वीडियो शेयर किया है। जिसमें महेंद्र सिंह धोनी अपने दोस्तों के साथ बैठे हुए नजर आ रहे हैं। वहीं हार्दिक पांड्या और ईशान किशन डीजे की धुन पर थिरकते हुए नजर आ रहे हैं। अभी जो वीडियो चेन्नई सुपर किंग्स के पेज द्वारा शेयर किया गया है उसमें महेंद्र सिंह धोनी, हार्दिक पांड्या और ईशान किशन के साथ धमाकेदार डांस करते हुए दिख रहे हैं। इस वीडियो को शेयर करते हुए चेन्नई सुपर किंग्स ने लिखा है, ‘यहां कहा गया है कि थाला एमएस धोनी की प्राइवेट पार्टी में आपका स्वागत है.’

video-of-dhonis-dance-move-went-viral

विडियों शेयर कर कैप्शन में लिखा

वही इस पार्टी का दूसरे वीडियो को शेयर करते हुए चेन्नई सुपर किंग्स ने कैप्शन में लिखा, ‘थाला का डांस फ्लोर पर होना वीकेंड की वाइब दिखाता है.’ आपको बता दें कि दुबई में आयोजित हुए इस पार्टी में रैपर बादशाह भी नौ मौजूद थे। जिसके गाने पर महेंद्र सिंह धोनी, कुणाल पांड्या और ईशान किशन थिरकते हुए नजर आ रहे हैं।

फैंस को पसंद आ रहा धोनी का डांस

दुबई के पार्टी का यह वीडियो इस समय सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। और लोग इन्हें काफी ज्यादा पसंद कर रहे हैं। फैंस जमकर महेंद्र सिंह धोनी के डांस मुंह की तारीफ कर रहे हैं। और उन पर खूब प्यार लुटा रहे हैं। आपको बता दें कि इस समय महेंद्र सिंह धोनी ब्रेक पर है और वह अब सीधे 2023 के आईपीएल में दिखेंगे।

यह भी पढ़ें- शर्म को ताक पर रखते हुए प्रियंका चोपड़ा ने खोला अपने बेडरूम का राज! कहा निक की वजह से मुझे रातभर……