जान्हवी कपूर के कथित बॉयफ्रेंड के साथ फोटो खिचवाते दिखे उनके पापा बोनी कपूर

बीते 24 दिसंबर को अनिल कपूर ने अपना 66वां जन्मदिन मनाया। उनके जन्मदिन के अवसर पर ग्रैंड पार्टी का आयोजन किया गया। इस शुभ अवसर पर पूरा कपूर खानदान एकजुट हुआ था। इस बर्थडे पार्टी में जान्हवी कपूर के रूमर्ड बॉयफ्रैंड शिखर पहाड़िया भी मौजूद थे। अनिल कपूर के बर्थडे की तस्वीर इन दिनों तेजी से वायरल हो रही है। इस बर्थडे पार्टी में जान्हवी और उनके रूमर्ड बॉयफ्रेंड शिखर पहाड़िया ने सबका ध्यान अपनी और खींचा। इतना ही नहीं जान्हवी के पापा बोनी कपूर ने भी शिखर के साथ फोटो खिचवाई। बोनी कपूर शिखर के साथ पहली बार मीडिया के सामने पोज़ करते दिखे। इस बात ने सबका ध्यान अपनी और खींचा।

मीडिया के सामने जान्हवी और शिखर रहे दूर

आप फोटो में देख सकते है की बोनी कपूर शिखर के साथ पोज़ करते दिख रहे है। इस दौरान बोनी कपूर पर्पल कलर के कुर्ते में नजर आ रहे हैं। वहीं शिखर ब्लैक शर्ट और ब्लू डेनिम में दिखाई दे रहे है। इस पार्टी में जान्हवी कपूर भी मजूद थी। मगर मीडिया के सामने जान्हवी और शिखर एक दूसरे के दुरी बनाते दिखे। उन्होंने एक साथ फोटो नहीं खिचवाई। जान्हवी के अलावा इस पार्टी में खुशी, अंशुला, शनाया कपूर और सोनम भी मौजूद थे।

janhavi-kapoors-father-seen-with-her-roumered-boyfriend-see-pictures

जान्हवी के एक्स बॉयफ्रेंड थे शिखर

खबरों की माने तो जान्हवी और शिखर कुछ समय पहले तक रिलेशन में थे। मगर बाद में उनका ब्रेकअप हो गया था। लेकिन अब फिर दोनों के रिलेशन में होने की खबर जोरों पर है। ऐसा इसलिए कहा जा रहा है क्युकी कुछ समय पहले जान्हवी अपने दोस्तों के साथ मालदीव ट्रिप पर गई थीं। लोगो का कहना है की शिखर भी उनके साथ मालदीव गए थे।

janhavi-kapoors-father-seen-with-her-roumered-boyfriend-see-pictures

क्योंकि उन्होंने सेम बैकग्राउंड वाली अपनी सिंगल तस्वीर सोशल मीडिया पर शेयर की थी। बता दे की दोनों ने मालदीव में सेम लोकेशन से तस्वीर शेयर की थीं। इसके अलावा कुछ समय पहले जान्हवी दिल्ली में एक स्टोर लॉन्च पर गयी थी वहां भी शिखर को उनके साथ देखा गया था। उनके रिलेशनशिप की चर्चा इसलिए भी है क्युकी शिखर अक्सर जान्हवी के फोटो पर कमेंट करते दीखते है। अब इस खबर में कितनी सच्चाई है यह जान्हवी और शिखर ही बता सकते है।

janhavi-kapoors-father-seen-with-her-roumered-boyfriend-see-pictures

यह भी पढ़े: टीवी की मशहूर अभिनेत्री श्वेता तिवारी के पहले पति का हुआ ऐसा हाल,दो वक्त की रोटी तक के नहीं है पैसे