Dhanteras 2022: धनतेरस के दिन सोने-चांदी के आलवा ये 7 सस्ती चीजें खरीदने से भी होगा आपको धन का लाभ! बरसेगी माँ लक्ष्मी की कृपा।

दीपावली से एक या दो दिन पहले हम धनतेरस का त्योंहार मानते हैं. शास्त्रों में मुताबिक धनतेरस कार्तिक माह में कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी को मनाया जाता हैं. धनतेरस के दिन से ही दीपावली का त्योहार शुरू हो जाता हैं. इस बार धनतेरस 23 अक्टूबर यानी की रविवार के दिन मनाया जायेगा। इसके ठीक एक दिन बाद यानी की 24 अक्टूबर को दीपावली का त्योहार हैं.

धनतेरस के दिन कुछ नई चीज को खरीदना बहुत ही शुभ माना गया हैं. भारत में धनतेरस के दिन ज्यादातर लोग सोना, चांदी या कोई बर्तन खरीदते हैं. लेकिन इनके अलावा भी कुछ चीजे हैं जिनको धनतेरस के दिन खरीदना बहुत ही शुभ माना गया हैं। धनतेरस के दिन अगर आप ये चीजें अपने घर में लाते है तो आपको पुरे साल बहुत बरकत मिलेगी।

इन साधारण वस्तुओं से भी खुश होती है माँ लक्ष्मी:-

पीतल की वस्तु खरीदे

ऐसा माना जाता है कि धनतेरस के दिन सोना खरीदना बहुत ही शुभ होता हैं. हालाँकि बहुत से लोग सोना खरीदने में सक्षम नहीं होते हैं. इसलिए जो लोग सोना खरीदने में सक्षम नहीं होते हैं वो धनतेरस के दिन पीतल की कोई वस्तु खरीद लेते हैं. क्यूंकि इस दिन पीतल की भी वस्तु खरीदना शुभ माना जाता हैं.

what-items-should-be-bought-on-the-day-of-dhanteras

सिक्का खरीदना भी शुभ होता हैं

इनके आलावा और कौन सी वस्तु हम धनतेरस के दिन खरीद सकते हैं जो हमारे लिए शुभ होगी। आईये जानते हैं. इस दिन चांदी का सिक्का खरीदना भी बहुत शुभ होता हैं. खासकर आप वो सिक्का खरीदें जिसपर गणेश जी और लक्ष्मी माँ की मूर्ति बनी हो.

what-items-should-be-bought-on-the-day-of-dhanteras

झाड़ू जरूर लाएं

अगर आप धनतेरस के दिन अपने घर में कम पैसे में ही कोई शुभ चीज लाना चाहते हैं तो झाड़ू जरूर खरीदे। ऐसा इसलिए क्यूँकि झाड़ू को माँ लक्ष्मी का प्रतीक माना जाता हैं. इस दिन अगर आप झाड़ू खरीदते हैं तो इससे आपके घर की दरिद्रता दूर होगी। इसके अलावा आपके घर में सुख-समृद्धि आएगी।

what-items-should-be-bought-on-the-day-of-dhanteras

चावल खरीदे

धनतेरस के दिन अक्षत यानी की चावल जरूर खरीदे। चावल को भी सुख-समृद्धि का प्रतीक माना गया हैं. इस दिन चावल खरीदने से आप पर माँ लक्ष्मी की कृपा सदा बनी रहेगी।

11 गोमेद लाएं घर

धनतेरस के दिन 11 गोमेद को भी ख़रीदना शुभ माना गया हैं. दिवाली के दिन इन गोमेद चक्रों की पूजा करना शुभ मनाया गया हैं. पूजा करने के बाद इन चक्रों को पीले रंग के वस्त्र में बांधकर तिजोरी में रख देना चाहिए। ऐसा करने से आपके घर में सम्पनता आएगी और घर के लोग स्वस्थय भी रहेंगे।

धनिया के बीज खरीदे

धनतेरस के दिन आप धनिया के बीज भी खरीद सकते हैं. इस बीज को दीवाली के दिन माँ लक्ष्मी को अर्पित करना चाहिए। दीपावली के बाद इन बीजों को अपने घर के खेतों में बो दे. इन बीजों से उगने वाली धनिया आपके घर में खुशहाली और समृद्धि लाएगी।

यह भी पढ़े- दिवाली के बाद इन 5 राशि वालों पर बरसेगी माँ लक्ष्मी की असीम कृपा, पैसों से होंगे माला-माल!

Leave a Comment